प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाताधारकों में 55 फीसदी महिलाएं, जानें खातों में कितनी है रकम

Edited By Updated: 19 Oct, 2020 01:22 PM

55 of pradhan mantri jan dhan yojana account holders

प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत खोले बैंक खातों में आधे से अधिक यानी लगभग 55 फीसदी खाते महिलाओं के हैं। एक आरबीआई के जवाब के मुताबिक 9 सितंबर 2020 तक इस योजना के तहत कुल 40.63 करोड़ खाते खुले थे।

बिजनेस डेस्कः प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत खोले बैंक खातों में आधे से अधिक यानी लगभग 55 फीसदी खाते महिलाओं के हैं। एक आरबीआई के जवाब के मुताबिक 9 सितंबर 2020 तक इस योजना के तहत कुल 40.63 करोड़ खाते खुले थे। इनमें से 22.44 करोड़ बैंक खाते महिलाओं के और 18.19 करोड़ खाते पुरुषों के हैं।

यह भी पढ़ें- महामारी से उबरी चीन की अर्थव्यवस्था, सितंबर तिमाही में 4.9% की रफ्तार से बढ़ी 

मध्य प्रदेश के एक्टिविस्ट चंद्र शेखर गौड़ को दिए गए आरटीआई जवाब में हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई कि महिलाओं और पुरुषों के खातों में कुल कितनी-कितनी रकम जमा है। 9 सितंबर 2020 को 3.01 करोड़ खातों में कोई रकम जमा नहीं थी। जीरो बैलेंस वाले इन खातों में भी पुरुषों और महिलाओं के अलग-अलग खातों की संख्या की जानकारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें-  आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए कितनी गिरी कीमतें

वित्त मंत्रालय ने जवाब में कहा कि इस कारोबारी साल में सितंबर के शुरू तक जनधन खातों में जमा राशि 8.5 फीसदी बढ़कर 1.30 लाख करोड़ हो गई। 1 अप्रैल 2020 को इन खातों में 1,19,680.86 करोड़ रुपए जमा थे। 9 सितंबर 2020 को ये 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,29,811.06 करोड़ रुपए हा गए।

यह भी पढ़ें-  PNB ग्राहकों के लिए खास सुविधा, SMS के जरिए मिनटों में हो जाएंगे ये काम

सरकारी वेबसाइट pmjdy.gov.in के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 7 अक्टूबर 2020 तक 40.98 करोड़ जनधन खाते थे और इन खातों में 1,30,360.53 करोड़ रुपए जमा थे। सरकारी बैंकों ने 32.48 करोड़ जनधन खाते खोले हैं, जिनमें 1,00,869.65 करोड़ रुपए जमा हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के 7.24 करोड़ खातों में 25,509.05 करोड़ रुपए और निजी बैंकों के 1.27 करोड़ खातों में 3,981.83 करोड़ रुपए जमा हैं। PMJDY अगस्त 2014 में शुरू हुई थी। योजना के तहत हर परिवार से एक खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इन खातों में 10,000 रुपए की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!