भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने पर बोले आनंद महिंद्रा, X पर कही बड़ी बात

Edited By Updated: 26 May, 2025 12:38 PM

anand mahindra spoke on india becoming the fourth largest economy

भारत के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि...

बिजनेस डेस्कः भारत के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि पर उद्योगपति आनंद महिन्द्रा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और प्रेरक प्रतिक्रिया दी है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

आनंद महिन्द्रा ने एक्स पर दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं की सूची साझा करते हुए अपने बिजनेस स्कूल के दिनों को याद किया। उन्होंने लिखा, "जब मैं बिजनेस स्कूल में था, तब भारत का जीडीपी में जापान से आगे निकलना महज़ एक कल्पना जैसा लगता था। आज यह मील का पत्थर हकीकत बन चुका है- भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है। यह एक मामूली उपलब्धि नहीं है।"

उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस उपलब्धि पर जश्न के साथ-साथ आगे की चुनौतियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। खासकर प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) को बढ़ाना अगला बड़ा लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सुधार की निरंतर आवश्यकता बताई।

इस रिपोर्ट को लेकर नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रमण्यम ने भी कहा कि भारत की इकोनॉमी अब 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो चुकी है। यह कोई अनुमान नहीं, बल्कि IMF के आधिकारिक डेटा पर आधारित है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर भारत की यही रफ्तार बनी रही, तो अगले 2-3 वर्षों में भारत जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!