Price of Gold Fell Sharply: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, ₹1200 तक हुआ सस्ता

Edited By Updated: 24 Jun, 2025 10:18 AM

big in the price of gold became cheaper by 1200

इजरायल-ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद सोने की कीमतों (Gold Price Today) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना-चांदी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,130 रुपए, जबकि चांदी के भाव...

बिजनेस डेस्कः इजरायल-ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद सोने की कीमतों (Gold Price Today) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना-चांदी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,130 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,06,000 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,383.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,395 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 27.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,367.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.18 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 36.08 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

क्यों गिर रहा है सोने का भाव?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि युद्ध विराम और अमेरिकी फेड के नरम रुख के कारण सोना ग्लोबल मार्केट में 3,350 डॉलर से नीचे गिरा है। इसके गिरने का कारण है कि-

  • इजरायल-ईरान युद्ध विराम के कारण जोखिम उठाने की क्षमता कम होने से सोना 3,350 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गया।
  • ट्रम्प ने युद्ध विराम की पुष्टि की है, ईरान ने पहले हमले रोके, उसके 12 घंटे बाद इजरायल ने भी हमले रोक दिए है।
  • ईरान के जवाबी हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे सुरक्षित-पनाहगाह की मांग कम हो गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!