Gold Price Prediction: सोने पर हो गई बड़ी भविष्यवाणी, ₹1,45,000 तक जा सकता है भाव!

Edited By Updated: 05 Sep, 2025 10:46 AM

big prediction made on gold price may go up to 1 45 000

सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश और महंगाई से बचाव का साधन माना गया है लेकिन मौजूदा तेजी के पीछे सिर्फ स्थानीय मांग नहीं बल्कि बड़े वैश्विक कारक हैं। जानकारों का मानना है कि सोने की यह रैली लंबी चल सकती है।

बिजनेस डेस्कः सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश और महंगाई से बचाव का साधन माना गया है लेकिन मौजूदा तेजी के पीछे सिर्फ स्थानीय मांग नहीं बल्कि बड़े वैश्विक कारक हैं। जानकारों का मानना है कि सोने की यह रैली लंबी चल सकती है।

टेक्निकल एनालिसिस: 35% और उछाल संभव

टेक्निकल चार्ट्स के मुताबिक सोना मजबूत तेजी के पैटर्न में है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह $4,750 प्रति औंस तक जा सकता है, जो मौजूदा $3,500 से करीब 35% ऊपर है। भारत में इसका सीधा असर यह होगा कि मौजूदा ₹1,06,000 प्रति 10 ग्राम का भाव आने वाले समय में ₹1,40,000–₹1,45,000 तक जा सकता है। 

सेंट्रल बैंकों की खरीद ने बढ़ाई मांग

डॉलर पर भरोसे में कमी और भू-राजनीतिक तनाव ने सोने की मांग को नई ऊंचाई दी है। 2025 की पहली तिमाही में सेंट्रल बैंकों ने औसत से 24% ज्यादा सोना खरीदा। चीन और पोलैंड सबसे बड़े खरीदार रहे।

यूक्रेन युद्ध के बाद से यह ट्रेंड और तेज हुआ। रूस के विदेशी रिजर्व फ्रीज होने के बाद देशों को एहसास हुआ कि डॉलर राजनीतिक हथियार बन सकता है। इसी वजह से अब सेंट्रल बैंक हर साल 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीद रहे हैं—जो पिछले 10 सालों के औसत से दोगुना है।

रुपए की कमजोरी ने बढ़ाया असर

अप्रैल 2025 में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $3,500 प्रति औंस पहुंचा, तो भारत में इसका भाव ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल गया। रुपये की कमजोरी ने इस तेजी को और तीव्र कर दिया।

भारत में निवेशकों का रुख

भारतीय निवेशक भी तेजी से सोने की ओर बढ़ रहे हैं। गोल्ड ETF में जून 2025 में ₹2,000 करोड़ और जुलाई में ₹1,256 करोड़ का निवेश आया। पहले जहां सोना त्योहारों और शादियों तक सीमित था, अब इसे गंभीर निवेश विकल्प माना जा रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!