सेंसेक्स 880 अंक टूटकर 79,454 के लेवल पर आया, निफ्टी 24,008 के स्तर पर क्लोज

Edited By Updated: 09 May, 2025 03:32 PM

bse fell 880 points to reach 79 454 level nifty closed at 24 008 level

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (9 मई) को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक गिरकर 79,454 के स्तर पर और निफ्टी भी 265 अंक टूटा, ये 24,008 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (9 मई) को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक गिरकर 79,454 के स्तर पर और निफ्टी भी 265 अंक टूटा, ये 24,008 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले सेंसेक्स 1,000 अंक (1.17%) गिरा जबकि निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही।  

बाजार में गिरावट के तीन मुख्य कारण

भारत-पाकिस्तान में तनाव: पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने निवेशकों में डर और अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे बाजार में भारी बिकवाली हो रही है।

वैश्विक दबाव: अमेरिका के शेयर बाजारों में हालिया उतार-चढ़ाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ रहा है।

मुनाफावसूली: हाल के तेजी के बाद निवेशक मुनाफा बुक कर रहे हैं, खासतौर पर उन सेक्टर्स में जो हाल में बहुत ऊपर चले गए थे।

कल पाकिस्तानी बाजार 6.58% टूटा

पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई एयरस्ट्राइक के बाद आज 8 मई को पाकिस्तान के शेयर बाजार में 6% से ज्यादा की गिरावट आई है। कराची-100 इंडेक्स 7,241 अंक या 6.58% गिरकर 102,767 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट के कारण दिन में ट्रेडिंग भी रोकनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में इसे फिर से चालू किया गया।

कल भी बाजार में 3,556 अंक (3.13%) की गिरावट रही थी। यानी, पाकिस्तान का बाजार दो दिन में करीब 10,000 पॉइंट गिर चुका है। वहीं 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से KSE 100 में 13% की गिरावट आई है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!