Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें 14 जनवरी को क्या है नया भाव

Edited By Updated: 14 Jan, 2025 10:11 AM

change in the price of gold and silver know what price on january 14

मकर संक्रांति के दिन आज सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है जबकि चांदी में 0.19 फीसदी की गिरावट है। MCX पर सोना 0.13 फीसदी बढ़त के साथ 78,270 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 90,342 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

बिजनेस डेस्कः मकर संक्रांति के दिन आज सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है जबकि चांदी में 0.19 फीसदी की गिरावट है। MCX पर सोना 0.13 फीसदी बढ़त के साथ 78,270 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 90,342 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 76,583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,948 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!