चीन की विनिर्माण गतिविधियों में छह महीने में पहली बार हुई वृद्धि

Edited By Updated: 30 Sep, 2023 04:39 PM

china s manufacturing activity increased for the first time in six months

चीन की विनिर्माण गतिविधियों में छह महीने में पहली बार सितंबर में विस्तार दर्ज किया गया। एक आधिकारिक सर्वेक्षण में शनिवार को यह जानकारी दी गई। इससे संकेत मिलता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में महामारी के बाद धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

बीजिंगः चीन की विनिर्माण गतिविधियों में छह महीने में पहली बार सितंबर में विस्तार दर्ज किया गया। एक आधिकारिक सर्वेक्षण में शनिवार को यह जानकारी दी गई। इससे संकेत मिलता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में महामारी के बाद धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। 

चीन के सांख्यिकी ब्यूरो और एक उद्योग समूह द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण के मुताबिक मासिक क्रय प्रबंधक सूचकांक इस महीने बढ़कर 50.2 अंक हो गया, जो अगस्त में 49.7 अंक था। इस सूचकांक में 50 से अधिक अंक का अर्थ है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि इससे कम अंक संकुचन को दर्शाता है। 

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो और चाइना फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग ने कहा कि उत्पादन, नए ऑर्डर और रोजगार सभी सितंबर में बढ़े हैं। हालांकि विनिर्माण को अभी भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!