Gold Demand: महंगे सोने से ग्राहकों ने की तौबा, घटी डिमांड, चीन दे रहा भारी छूट

Edited By Updated: 12 Sep, 2025 06:22 PM

customers have given up on expensive gold china is offering huge discounts

सोने की कीमतें इस समय आसमान छू रही हैं। तेजी इतनी है कि यह आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के कई बड़े बाजारों में इस हफ्ते सोने की मांग कमजोर रही है।

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतें इस समय आसमान छू रही हैं। तेजी इतनी है कि यह आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के कई बड़े बाजारों में इस हफ्ते सोने की मांग कमजोर रही है।

मांग को बनाए रखने के लिए चीन ने सोने पर छूट देना शुरू किया है, जो पिछले नौ महीनों में सबसे अधिक है। मंगलवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत 3,673.95 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। चीन में डीलरों ने वैश्विक बेंचमार्क कीमतों पर 17–24 डॉलर प्रति औंस तक की छूट दी, जबकि पिछले हफ्ते यह छूट 12–16 डॉलर थी। इसके बावजूद मांग में खास सुधार नहीं आया है।

विश्लेषकों का कहना है कि रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची कीमतों से चीन में खासकर गहनों की मांग बुरी तरह प्रभावित हुई है। शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज में फिजिकल गोल्ड होल्डिंग्स बढ़कर 50 मीट्रिक टन से ऊपर चली गई हैं और शंघाई गोल्ड एक्सचेंज पर ट्रेडिंग वॉल्यूम चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि लोग सोना तो खरीद रहे हैं लेकिन गहनों के बजाय निवेश के लिए। वहीं, चीन का सेंट्रल बैंक लगातार 10वें महीने भी सोने की खरीदारी कर रहा है।

भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

भारत में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। शुक्रवार को सोना घरेलू बाजार में 1,09,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। इस हफ्ते की शुरुआत में यह 1,09,840 रुपए तक पहुंच गया था। डीलरों ने आधिकारिक घरेलू कीमतों पर 6 डॉलर की छूट और 2 डॉलर का प्रीमियम दिया। पिछले हफ्ते यह छूट 12 डॉलर थी यानी भारत में सोना और महंगा हो गया है।

कीमत कम होने का इंतजार

दिल्ली और मुंबई के ज्वेलर्स का कहना है कि ग्राहक फिलहाल कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फेस्टिव सीजन को देखते हुए ज्वेलर्स स्टॉक करना तो चाहते हैं, लेकिन ऊंची कीमतों के कारण उन्हें रिटेल मांग को लेकर संदेह है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!