U.A.E. यात्रा के दौरान ले जा रहे हैं ये जरूरी सामान तो सरकार से लेनी होगी अनुमति

Edited By Updated: 16 Oct, 2018 08:51 PM

get e approval before bringing personal medicines to uae

संयुक्त अरब अमीरात में अब निजी दवाइंया ले जाने के लिए आपको पहले सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी। यू ए ई में जाने वाले कामगारों व पर्यटकों को निजी दवाइयां साथ ले जाने के लिए सरकारी अनुमति के लिए पहले एक इलेक्ट्रानिक फॉर्म भरना होगा। यह घोषणा यूएई के...

दुबई (अनिल सलवान): संयुक्त अरब अमीरात में अब निजी दवाइंया ले जाने के लिए आपको पहले सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी। UAE में जाने वाले कामगारों व पर्यटकों को निजी दवाइयां साथ ले जाने के लिए सरकारी अनुमति के लिए पहले एक इलेक्ट्रानिक फॉर्म भरना होगा। यह घोषणा यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने सोमवार को दी। ये फॉर्म MOHAP की वेबसाइट या इसके एप से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

PunjabKesariयूएई में यात्रा के दौरान दवाइयां ले जाने के लिए दिशा निर्देश 
आदेश के अनुसार UAE में एक व्यक्ति तीन महीने की अवधि के लिए दवाइयां ला सकता है। जो गैर नियंत्रित दवाइयां होगी इसके अलावा एक महीने के लिए गैरनियंत्रित और अर्धनियंत्रित दवाइयां ले जा सकते हैं।

PunjabKesariदूसरे निर्देश में कहा गया है​ कि आवेदक को अपने डॉक्टर द्वारा दी गई पर्ची को सौंपना होगा। ये मेडिकल रिपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए और इसकी कॉपी अमीरात की आईडी अथवा पासपोर्ट के साथ लगी होनी चाहिए। एक बार जब आवेदक अपने दस्तावेज के साथ फॉर्म सौंप देगा तो ड्रग्स विभाग में संबंधित अधिकारी आपके अनुरोध पर ध्यान देगा और अपनी मंजूरी देगा।   

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!