Mahindra का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, पहली बार फैक्ट्री वर्कर को भी मिलेगा ESOP का लाभ

Edited By Updated: 02 Aug, 2025 01:36 PM

mahindra s big gift employees first time factory workers benefit of esop

महिंद्रा ग्रुप ने अपने 12,000 से 14,000 कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। कंपनी ने पहली बार एक विशेष कर्मचारी स्टॉक ओनरशिप प्लान (ESOP) लॉन्च किया है, जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को भी शामिल किया गया है, जो भारतीय कॉरपोरेट...

बिजनेस डेस्कः महिंद्रा ग्रुप ने अपने 12,000 से 14,000 कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। कंपनी ने पहली बार एक विशेष कर्मचारी स्टॉक ओनरशिप प्लान (ESOP) लॉन्च किया है, जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को भी शामिल किया गया है, जो भारतीय कॉरपोरेट कल्चर में एक दुर्लभ पहल मानी जा रही है।

स्टॉक में 5 साल में 12 गुना उछाल

महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार जैसी लोकप्रिय SUV ने हाल के वर्षों में जबरदस्त सफलता हासिल की है। इसी सफलता के दम पर कंपनी का स्टॉक पिछले पांच वर्षों में 12 गुना बढ़ गया। यही नहीं, महिंद्रा ने ह्यूंडई को पछाड़ते हुए भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता का खिताब भी हासिल कर लिया है।

कौन होंगे लाभार्थी?

यह ESOP योजना महिंद्रा की तीन प्रमुख कंपनियों के कर्मचारियों के लिए शुरू की गई है:

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा (ऑटो और फार्म डिवीजन)
  • महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल
  • महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी

कर्मचारियों को रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स (RSUs) दिए जाएंगे, जो उन्हें कंपनी के शेयर का मालिक बनाएंगे।

कुल वैल्यू 400–450 करोड़ रुपए तक

कंपनी ने यह नहीं बताया कि कितने स्टॉक्स बांटे जाएंगे लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस योजना की कुल कीमत 400 से 450 करोड़ रुपए के बीच हो सकती है।

फैक्ट्री वर्कर्स को मिला सम्मान

अमूमन ESOP योजनाएं सिर्फ टॉप मैनेजमेंट को दी जाती हैं लेकिन महिंद्रा ने फैक्ट्री वर्कर्स को भी इस योजना में शामिल कर मिसाल कायम की है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें लगेगा कि वे सिर्फ कर्मचारी नहीं, कंपनी के हिस्सेदार हैं।

दीवाली से पहले गिफ्ट जैसा ऐलान

यह योजना दीवाली से पहले कर्मचारियों के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है। इसके जरिए कंपनी उन्हें न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत करेगी, बल्कि लॉन्ग-टर्म वफादारी और प्रोडक्टिविटी भी सुनिश्चित करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!