Gold Price Prediction: सोने की कीमतों को लेकर नई भविष्यवाणी, अगले 12 महीनों में जाएगा इस लेवल तक

Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Jun, 2025 11:12 AM

new prediction about gold prices reach this level gold price

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब सीधे तौर पर सोने की कीमतों पर दिखने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 2,200 रुपए की भारी तेजी के साथ ₹1,01,540 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।...

बिजनेस डेस्कः इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब सीधे तौर पर सोने की कीमतों पर दिखने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 2,200 रुपए की भारी तेजी के साथ ₹1,01,540 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना पहली बार ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार गया है। BoFA और गोल्डमैन सैक्स के अनुमान अनुसार, आने वाले समय में सोने की कीमतों में तेजी जारी रहेगी।

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें?

मध्य पूर्व में तनाव: इजराइल द्वारा ईरान की परमाणु सुविधाओं पर किए गए हमले के बाद वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी है। इस कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया है, जिसमें सोना सबसे प्रमुख है।

अमेरिका में घटती महंगाई: हाल ही में आए कमजोर महंगाई आंकड़ों के कारण यह उम्मीद बनी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इससे डॉलर कमजोर होता है और सोने की कीमतों को समर्थन मिलता है।

क्या ₹1.25 लाख तक जाएगा सोना?

  • बैंक ऑफ अमेरिका (BoFA) का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत $4,000 प्रति औंस तक जा सकती है।
  • गोल्डमैन सैक्स ने भी कहा है कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और वैश्विक अस्थिरता के चलते सोना 2025 के अंत तक $3,700 और 2026 के मध्य तक $4,000 प्रति औंस पर पहुंच सकता है।

निवेशकों के लिए संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बनी रही तो भारत में सोने की कीमत अगले 12 महीनों में ₹1.20 लाख से ₹1.25 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। हालांकि, यह निर्भर करेगा कि डॉलर की दिशा, ब्याज दरों की नीति और कच्चे तेल की आपूर्ति पर क्या असर पड़ता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!