OMG! एक दिन में 9,700 रुपए उछला सोना, लेटेस्ट कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 06 Oct, 2025 05:09 PM

omg gold prices jump by 9 700 in one day know the latest price

सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 9,700 रुपए की छलांग लगाते हुए 1,30,300 रुपए के नए उच्च स्तर पर पहुंच गईं। यह उछाल विदेशी बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग और रुपए में कमजोरी के कारण आया। अखिल भारतीय सर्राफा...

बिजनेस डेस्कः सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 9,700 रुपए की छलांग लगाते हुए 1,30,300 रुपए के नए उच्च स्तर पर पहुंच गईं। यह उछाल विदेशी बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग और रुपए में कमजोरी के कारण आया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना उछलकर 1,30,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इस तरह इसके भाव में एक ही कारोबारी सत्र में 9,700 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। 

शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,20,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,700 रुपए बढ़कर 1,22,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। यह पिछले सत्र में 1,20,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 7,400 रुपए उछलकर 1,57,400 रुपए प्रति किलो (सभी करों सहित) के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। 

शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,50,000 रुपए प्रति किलो थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 3,949.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 48.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!