Big Drop in gold: रुपया टूटा, बाजार धराशायी, सोने में भी 2,613 रुपए की बड़ी गिरावट

Edited By Updated: 07 Apr, 2025 04:47 PM

rupee fell market crashed gold also fell by a huge amount of rs 2 613

7 अप्रैल को शेयर बाजार में 3000 अंकों से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं रुपए में भी 41 पैसे की बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट का असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी दिखा। सोमवार को दोनों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स...

बिजनेस डेस्कः 7 अप्रैल को शेयर बाजार में 3000 अंकों से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं रुपए में भी 41 पैसे की बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट का असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी दिखा। सोमवार को दोनों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹2,613 सस्ता होकर ₹88,401 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि इससे पहले इसका दाम ₹91,014 था। 

वहीं, चांदी की कीमत में ₹4,535 की बड़ी गिरावट आई है। अब एक किलो चांदी ₹88,375 पर बिक रही है, जबकि पहले इसका भाव ₹92,910 था। हाल ही में चांदी ने 28 मार्च को ₹1,00,934 प्रति किलो का और सोने ने 3 अप्रैल को ₹91,205 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। 

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,530 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,380 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,380 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,380 रुपए है।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

सेंसेक्स 2226 अंक (2.95%) गिरकर 73,137 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 742 अंक (3.24%) की गिरावट रही, ये 22,161 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट रही। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में 7% तक गिरावट रही। जोमैटो का शेयर 0.17% ऊपर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे टूटकर 85.85 पर पहुंचा

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे कमजोर होकर 85.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में रुपया 19 पैसे फिसलकर 85.63 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बिकवाली के अनुरूप विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और कमजोर अमेरिकी मुद्रा रुपए को समर्थन देने में विफल रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.79 प्रति डॉलर पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 85.63 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.44 पर बंद हुआ था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!