Gold Jewelry खरीदने वालों को झटका! रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना-चांदी का भाव

Edited By Updated: 14 Oct, 2025 10:20 AM

shock to gold jewelry buyers gold and silver prices reach record highs

त्योहारी सीजन से पहले सोना खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर दोनों धातुओं के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। आज (14 अक्टूबर, मंगलवार) एमसीएक्स पर सोने का...

बिजनेस डेस्कः त्योहारी सीजन से पहले सोना खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर दोनों धातुओं के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। आज (14 अक्टूबर, मंगलवार) एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 1,26,550 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का वायदा भाव 1,61,372 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर बने हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी ने बनाया नया हाई

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,130.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस  4,133 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 42.10 डॉलर की तेजी के साथ 4,175.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,175.40 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 50.75 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.42 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.75 डॉलर की तेजी के साथ 52.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव आज 52.31 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गए।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!