Penny Stock: 10 रुपए से कम के शेयर में लगातार दूसरे दिन लगा अपर सर्किट, A-1 लिमिटेड के शेयर में हलचल

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 06:24 PM

stock priced under 10 hits upper circuit second consecutive day

इंडस्ट्रियल एसिड, केमिकल्स और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की कंपनी A-1 लिमिटेड के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। बुधवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ अपर सर्किट में बंद हुआ। इससे पहले कई दिनों से इसमें लोअर सर्किट लग

बिजनेस डेस्कः इंडस्ट्रियल एसिड, केमिकल्स और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की कंपनी A-1 लिमिटेड के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। बुधवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ अपर सर्किट में बंद हुआ। इससे पहले कई दिनों से इसमें लोअर सर्किट लग रहा था।

कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि इसे 'ईशान डाइज एंड केमिकल्स लिमिटेड' ने अपने सल्फर-बेस्ड इंडस्ट्रियल केमिकल उत्पादों के लिए 'प्राइमरी अधिकृत डीलर' नियुक्त किया है। इसके बाद शेयर गिरने के बजाय चढ़ने लगे और अंतत: पांच फीसदी बढ़ कर अपर सर्किट पर पहुंच गया।

शेयर की क्या रही चाल

मंगलवार को कंपनी का शेयर 7.30 रुपए पर बंद हुआ था। आज यानी बुधवार, एक जुलाई 2026 को सुबह यह पांच फीसदी बढ़ कर 7.66 रुपए पर खुला और पूरे कारोबारी सत्र के दौरान इसी स्तर के आसपास बना रहा। कंपनी के शेयर पर 5 प्रतिशत की दैनिक सर्किट सीमा लागू है, जिसके चलते यह अपर सर्किट में लॉक हो गया।

क्यों बढ़ रहे हैं शेयर 

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि नई डीलरशिप से A-1 लिमिटेड का उत्पाद पोर्टफोलियो मजबूत होगा और इंडस्ट्रियल केमिकल्स बाजार में उसकी मौजूदगी बढ़ेगी। इससे कंपनी को नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने और कारोबार का विस्तार करने में मदद मिल सकती है।

इस साझेदारी के तहत A-1 लिमिटेड अब सल्फर-आधारित कई प्रमुख इंडस्ट्रियल केमिकल्स की आपूर्ति करेगी। इनमें सल्फ्यूरिक एसिड (98% और 70%), ओलियम (23% और 65%) तथा क्लोरो सल्फोनिक एसिड शामिल हैं। इन उत्पादों का उपयोग उर्वरक, फार्मास्यूटिकल्स, डाई, पेट्रोकेमिकल्स और वॉटर ट्रीटमेंट समेत कई उद्योगों में किया जाता है।

नई डील के बाद निवेशकों का भरोसा कंपनी पर बढ़ा है, जिसका असर उसके शेयर की कीमत पर साफ दिखाई दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!