अगस्त में चाय का उत्पादन करीब 4% घटकर 17.79 करोड़ किलोग्राम पर

Edited By Updated: 02 Oct, 2023 03:34 PM

tea production declined by nearly four percent in august

देश में चाय का उत्पादन इस साल अगस्त में करीब चार प्रतिशत घटकर 17.79 करोड़ किलोग्राम पर आ गया है। अगस्त, 2022 में चाय का उत्पादन 18.54 करोड़ किलोग्राम से अधिक रहा था। चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत, मुख्य रूप से असम और प. बंगाल में चाय का...

कोलकाताः देश में चाय का उत्पादन इस साल अगस्त में करीब चार प्रतिशत घटकर 17.79 करोड़ किलोग्राम पर आ गया है। अगस्त, 2022 में चाय का उत्पादन 18.54 करोड़ किलोग्राम से अधिक रहा था। चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत, मुख्य रूप से असम और प. बंगाल में चाय का उत्पादन घटकर 15.80 करोड़ किलोग्राम रह गया, जो अगस्त, 2022 में 17.09 करोड़ किलोग्राम से कुछ अधिक रहा था। 

असम में चाय का उत्पादन 10.98 करोड़ किलोग्राम से घटकर 9.97 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। इसी तरह प. बंगाल में उत्पादन 5.61 करोड़ किलोग्राम से घटकर 5.36 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। चाय उद्योग के सूत्रों ने कहा कि प्रतिकूल मौसम और कीट हमले की वजह से उत्तर भारत में चाय का उत्पादन घटा है। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में दक्षिण भारत में चाय का उत्पादन बढ़कर 1.99 करोड़ किलोग्राम पर पहुंच गया। अगस्त, 2022 में यह आंकड़ा 1.45 करोड़ किलोग्राम का था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!