कंपनी को पहली तिमाही में हुआ 1992 करोड़ रुपए का घाटा, आय में 63% का उछाल

Edited By Updated: 29 Jul, 2022 04:52 PM

the company had a loss of rs 1992 crore in the first quarter

सरकार के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में नतीजें जारी कर दिए हैं। पहली तिमाही में कंपनी को 1992.53 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी...

नई दिल्लीः सरकार के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में नतीजें जारी कर दिए हैं। पहली तिमाही में कंपनी को 1992.53 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी को 5,941.37 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 62.47 फीसदी की बढ़त के साथ 2.51 लाख करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1.55 करोड़ रुपए पर रही थी।

अप्रैल-जून 2022 की अवधि में कंपनी की एवरेज ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) 31.81 डॉलर प्रति बैरल रही है जो कि अप्रैल-जून 2021 की अवधि में 6.58 डॉलर प्रति बैरल रही थी। इनवेंटरी घाटे/ मुनाफे को ऑफसेट करने के बाद अप्रैल-जून 2022 का अवधि में कंपनी की कोर GRM या करेंट प्राइस GRM 25.34 डॉलर प्रति बैरल रही है।

Indian Oil के शेयर पर नजर डालें तो एनएसई पर आज ये शेयर 90 पैसे यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 72.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। आज का इस शेयर का दिन का हाई 73.25 रुपए और दिन का लो 72.25 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 94.33 रुपए और 52 वीक लो 67.70 रुपए का है। आज ये शेयर 72.50 रुपए पर खुला था। वहीं, कल ये 72.05 के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक का वॉल्यूम 12,389.11 शेयर रहा। कंपनी का मार्केट कैप 103,014 करोड़ रुपए है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!