सीजफायर की खबर से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 25,280 के पार

Edited By Updated: 24 Jun, 2025 11:51 AM

the news of ceasefire led to a huge surge in the stock market

मंगलवार, 24 जून को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर की घोषणा और वैश्विक बाजारों में सुधार की उम्मीदों के चलते सेंसेक्स करीब 1015 अंकों की छलांग लगाकर 82,912 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 300 अंक चढ़कर...

मुंबईः मंगलवार, 24 जून को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर की घोषणा और वैश्विक बाजारों में सुधार की उम्मीदों के चलते सेंसेक्स करीब 1015 अंकों की छलांग लगाकर 82,912 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 300 अंक चढ़कर 25,280 के पार कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी में चौतरफा खरीदारी

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में बढ़त

  • अडानी पोर्ट्स में सबसे अधिक 4% की तेजी
  • टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा में 1-3% की तेजी
  • केवल NTPC, BEL और ट्रेंट में हल्की गिरावट

निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी

  • सरकारी बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक 2.38% की उछाल
  • मेटल (2.03%), ऑटो (1.66%), रियल्टी (1.19%), IT (1.14%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (1.18%) इंडेक्स में भी मजबूती

बाजार में तेजी के 4 बड़े कारण

ईरान-इजराइल सीजफायर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुबह 3:30 बजे ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की, जिससे वैश्विक तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.8% गिरकर 67.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जिससे भारत जैसे आयातक देशों को राहत मिली।

विदेशी निवेशकों की मजबूत खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को ₹5,591.77 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की, जिससे बाजार में भरोसा बढ़ा।

RBI की नीति में नरमी

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोविजनिंग नियमों में राहत देने से बैंकों को अधिक फंडिंग की सुविधा मिली, जिससे बैंकिंग शेयरों में उछाल आया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!