बाजार में मचा कोहराम! सितंबर के बाद सबसे खराब सप्ताह, निवेशकों के उड़ गए 13,49,870.91 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 09 Jan, 2026 06:04 PM

the stock market experienced its worst week investors losing 13 49 870 91 crore

शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और सैंसेक्स व निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। पूरे हफ्ते सेंसेक्स में करीब 2,200 अंक की गिरावट आई जबकि निफ्टी इस दौरान 2.5 फीसदी गिर गया। यह बाजार के लिए सितंबर के बाद सबसे खराब हफ्ता...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और सैंसेक्स व निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। पूरे हफ्ते सेंसेक्स में करीब 2,200 अंक की गिरावट आई जबकि निफ्टी इस दौरान 2.5 फीसदी गिर गया। यह बाजार के लिए सितंबर के बाद सबसे खराब सप्ताह रहा। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 13.50 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। केवल शुक्रवार की गिरावट से निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। अमरीकी शुल्क बढ़ने की चिंताओं और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। 

शुरूआती कारोबार में मामूली सुधार के बाद 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी.एस.ई.) का सैंसेक्स अपनी गति बरकरार रखने में विफल रहा और 604.72 अंक गिरकर 83,576.24 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 778.68 अंक गिरकर 83,402.28 तक चला गया था। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.) का निफ्टी 193.55 अंक टूटकर 25,683.30 पर बंद हुआ।  

5 दिनों में 11.56 लाख करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन निवेशकों का नुकसान काफी मोटा हो गया है। आंकड़ों को देखें तो 2 जनवरी को जब शेयर बाजार बंद हुआ था, तब बी.एस.ई. का मार्केट कैप 4,81,24,779.35 करोड़ रुपए पर था, जो 9 जनवरी को कारोबार बंद पर यह गिरकर 4,67,74,908.44 करोड़ रुपए पर आ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को इस दौरान 13,49,870.91 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!