Boycott Turkey Azerbaijan: तुर्किये और अजरबैजान को भारत में लगा झटका, देशभर में उत्पादों का बहिष्कार शुरू

Edited By Updated: 14 May, 2025 04:07 PM

turkey and azerbaijan suffer setback in india nationwide boycott begins

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच अब तुर्किये और अजरबैजान के साथ भारत के संबंधों में दरार आने के आसार हैं। दोनों देशों द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के सैन्य अभियानों की आलोचना करने के बाद भारत में इनके...

बिजनेस डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच अब तुर्किये और अजरबैजान के साथ भारत के संबंधों में दरार आने के आसार हैं। दोनों देशों द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के सैन्य अभियानों की आलोचना करने के बाद भारत में इनके खिलाफ नाराज़गी बढ़ रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इस कार्रवाई के बाद तुर्किये और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया और भारतीय कार्रवाई की आलोचना की। इस प्रतिक्रिया के चलते भारत में इन देशों के उत्पादों और पर्यटन का बहिष्कार शुरू हो गया है।

व्यापारिक असर शुरू

भारत में तुर्किये से आयात किए जा रहे संगमरमर और सेब जैसे उत्पादों का विरोध शुरू हो गया है। ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स जैसे EaseMyTrip और Ixigo ने तुर्किये और अजरबैजान की यात्रा को लेकर परामर्श जारी कर दिया है। कई व्यापारी संगठनों ने इन देशों से आयात में कटौती की मांग उठाई है।

भारत का व्यापारिक आंकलन

भारत का तुर्किये के साथ 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 6.65 अरब डॉलर का था, जो कुल निर्यात का केवल 1.5% है। वहीं, भारत का अजरबैजान के साथ व्यापार 8.96 करोड़ डॉलर का रहा, जो कुल निर्यात का सिर्फ 0.02% है। भारत इन दोनों देशों के साथ व्यापार अधिशेष की स्थिति में है।

ड्रोन और सैन्य सहयोग का मुद्दा

पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए हमलों में तुर्किये निर्मित ड्रोन के उपयोग की पुष्टि के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है और भविष्य में तुर्किये के रक्षा उपकरणों के आयात पर पाबंदी लग सकती है।

भारतीय समुदाय की स्थिति

तुर्किये में फिलहाल लगभग 3,000 भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनमें 200 छात्र हैं। वहीं, अजरबैजान में भारतीयों की संख्या 1,500 से अधिक है। वर्तमान तनाव की स्थिति में विदेश मंत्रालय इन नागरिकों की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए है।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!