प्रदर्शनकारी लूट कर ले गए गोला बारूद, टियर गैस हैंड गन और अन्य सामान

Edited By Updated: 09 Feb, 2023 07:38 PM

police is trying to identify the attackers by watching the footage

सिख कैदियों की रिहाई के लिए चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस के जवानों पर तलवारों से हमला करने वाले प्रदर्शनकारी हथियार समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। चंडीगढ़ पुलिस के जवान व अफसर कुछ न कर सके। पुलिस की मानें तो प्रदर्शनकारी जवानों से...

चंडीगढ़,(सुशील राज):सिख कैदियों की रिहाई के लिए चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस के जवानों पर तलवारों से हमला करने वाले प्रदर्शनकारी हथियार समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। चंडीगढ़ पुलिस के जवान व अफसर कुछ न कर सके। पुलिस की मानें तो प्रदर्शनकारी जवानों से गोलाबारूद, टियर गैस हैंड गन, हमले के दौरान ट्रैक्टरों के जरिए 20 बैरिकेट्स और रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ी व अन्य गाडिय़ों से भी काफी सामान लूट कर ले गए। इसके अलावा गाडिय़ां टूटने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने सामान लूटते हुए प्रदर्शनकारियों को कैमरों में भी कैद किया हुआ है।

 

 

 

सैक्टर-36 थना पुलिस ने कौमी एकता इंसाफ मोर्चा पंजाब के जगतार सिंह हवारा का धर्म पिता गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, अमर सिंह चहल, दिलशेर सिंह जंडियाला, जसविंदर सिंह राजपुरा, रुपिंदरजीत सिंह व अन्य पर दंगा करने, हथियारों समेत दंगे करने, गैरकानूनी रूप से जुटने, सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, सरकारी आदेशों की उल्लंघन करने, सरकारी कर्मी को ड्यूटी के दौरान जानबूझकर चोटिल करने, चोट पहुंचाने, हत्या के प्रयास, डकैती, रॉबरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक साजिश रचने और आम्र्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

 

डी.जी.पी. और पंजाब पुलिस ने मिलकर बनाई रणनीति
प्रदर्शनकारियों को रोकने को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस की रणनीति बिल्कुल फेल हो गई थी। जिसके कारण ही प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ पुलिस के जवानों को भगा भगाकर पीटा था। उससे सबक लेते हुए वीरवार को डी.जी.पी. प्रवीर रंजन, डी.आई.जी. दीपक पुरोहित, एस.एस.पी. मनीषा चौधरी, एस.एस.पी. मोहाली संदीप गर्ग और पंजाब पुलिस के आला अफसरों ने सैक्टर-51/52 की विभाजित सड़क पर रणनीति बनाई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के अफसर करीब आधा घंटे चर्चा करते रहे।

 

 

 

चंडीगढ़ पुलिस वीरवार को पूरे एक्शन में दिखी
घोड़े पर आए निहंग समेत अन्य प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए चंडीगढ़ पुलिस वीरवार को पूरे एक्शन में नजर आई। पुलिस के जवान अलर्ट किए हुए थे। उन्हेें साफ कहा गया था कि अगर कोई प्रदर्शनकारी हमला करता तो बचकर नहीं जाना चाहिए। पुलिस के साथ निहंगों से निपटने के लिए घोड़ा पुलिस के जवान भी शामिल किए गए थे।

 

 

 

तनावपूर्ण रहा सारे दिन बार्डर एरिया का माहौल
मांगों को लेकर वीरवार को सिख संगठनों के 31 मैंबरों के जत्थे ने चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की। जत्थेदार पंजाब सी.एम. हाऊस की तरफ जाना चाहते थे, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेट्स पार नहीं करने दिए। जिसके बाद सिख संगठन सड़क पर बैठ गए।

 

 

 

पुलिस डिपार्टमैंट ने जवानों को पीटने वाली वीडियो मांगी
चंडीगढ़ पुलिस के जवानों को पीटने वाले कौमी एकता इंसाफ मोर्चा पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए पुलिस विभाग ने आम लोगों के साथ मीडिया से वीडियो मांगी है। पुलिस ने कहा कि वीडियो से हमलावरों की पहचान कर उनको जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कई वीडियो पुलिस विभाग के पास है, जिनके जरिए पुलिस ने कुछ हमलवारों की पहचान कर ली है। प्रदर्शनकारियों को पकडऩे के लिए पंजाब पुलिस की सहायता ली जा रही है।

 

 

-प्रदर्शनकारी ने हमले के दौरान गोलाबारूद, टियर गैस हैंड गन समेत अन्य सामान लूटकर ले गए हैं। गाडिय़ों को काफी नुकसान हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने अचानक हमला किया था। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पंजाब पुलिस के अफसरों के साथ बैठक की गई है। प्रदर्शनकारियों की पहचान के लिए फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे।
                                                          -प्रवीर रंजन, डी.जी.पी. चंडीगढ़

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!