Vastu Upay : रसोई में रखा 3 बर्नर चूल्हा बिगाड़ सकता है धन का संतुलन, जानें सही वास्तु उपाय

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 11:24 AM

3 burner stove vastu defects and remedies

वास्तु शास्त्र में रसोई घर को घर का सबसे महत्वपूर्ण और ऊर्जावान हिस्सा माना जाता है। रसोई घर से ही पूरे परिवार की सेहत, समृद्धि और आर्थिक स्थिति संचालित होती है।

Vastu Upay : वास्तु शास्त्र में रसोई घर को घर का सबसे महत्वपूर्ण और ऊर्जावान हिस्सा माना जाता है। रसोई घर से ही पूरे परिवार की सेहत, समृद्धि और आर्थिक स्थिति संचालित होती है। आमतौर पर लोग अपनी सुविधा के अनुसार, रसोई में तीन या चार बर्नर वाला चूल्हा खरीद लेते हैं, लेकिन वास्तु की अनुसार, किचन में 3 बर्नर वाले चूल्हे का इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता है। यदि आपके घर में भी 3 बर्नर वाला गैस चूल्हा है बिना वजह आर्थिक तंगी या घर में केल्श बना रहता है, तो इसका कारण यह वास्तु दोष  हो सकता है। 

क्यों अशुभ माना जाता है 3 बर्नर का चूल्हा?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अंक तीन को अग्नि तत्व के संदर्भ में बहुत शुभ नहीं माना जाता है। तीन बर्नर एक साथ जलने से रसोई में अत्यधिक अग्नि तत्व उत्पन्न होता है, जिससे घर की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ जाता है। साथ ही तीन बर्नर वाले चूल्हे पर खाना बनाते समय सदस्यों के बीच वैचारिक मतभेद, बेवजह की बहस और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है और पैसों से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ने लगती है। 

यदि 3 बर्नर चूल्हा बदलना संभव न हो, तो करें ये आसान वास्तु उपाय

बीच वाले बर्नर का सीमित उपयोग
3 बर्नर चूल्हे में बीच वाले बर्नर का उपयोग बहुत कम या न के बराबर करें। हमेशा किनारे वाले दो मुख्य बर्नर का ही इस्तेमाल करने का प्रयास करें।

पीतल या तांबे का उपाय
चूल्हे के तीनों बर्नर के नीचे पीतल या तांबे की छोटी-छोटी प्लेट या कटोरी रख दें। तांबा और पीतल अग्नि तत्व की नकारात्मक ऊर्जा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

बर्नर के बीच रखें स्वास्तिक या वास्तु पिरामिड
 चल्हे के बीच वाले हिस्से में या रसोई की दीवार पर सिंदूर से 'स्वास्तिक' का चिह्न बनाएं। इससे वहां की नकारात्मक ऊर्जा शांत होती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!