Amarnath Yatra 2025: पहले दिन 12000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Edited By Updated: 04 Jul, 2025 06:52 AM

amarnath yatra 2025

जम्मू/ श्रीनगर (कमल, प.स.): अमरनाथ तीर्थयात्रा के पहले दिन बृहस्पतिवार को 12,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा में पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने कहा, “यात्रा के पहले दिन कुल 12,348 तीर्थयात्रियों ने 3880 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू/ श्रीनगर (कमल, प.स.): अमरनाथ तीर्थयात्रा के पहले दिन बृहस्पतिवार को 12,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा में पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने कहा, “यात्रा के पहले दिन कुल 12,348 तीर्थयात्रियों ने 3880 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की।”

अधिकारियों ने कहा कि इनमें 9181 पुरुष, 2223 महिलाएं, 99 बच्चे, 122 साधु, 7 साध्वियां और 8 ‘ट्रांसजैंडर’ शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पहले दिन इतनी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की उपस्थिति की उम्मीद नहीं थी।

वहीं जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास से वीरवार को अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था दक्षिण कश्मीर स्थित बालटाल और नुनवान-पहलगाम बेस कैम्प के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। दूसरे जत्थे में कुल 5246 यात्री शामिल थे जिन्हें 268 वाहनों में भेजा गया। जम्मू से अब तक 11,138 यात्रियों को भेजा गया है।   बालटाल के लिए कुल 1993 यात्रियों को 137 वाहनों के माध्यम से रवाना किया गया और जत्थे में 1573 पुरुष, 285 महिलाएं, 15 बच्चे, 102 साधु और 18 साध्वियां शामिल थीं, जबकि बालटाल के लिए यात्रियों के जत्थे में 33 बसें, 23 मध्यम हल्के वाहन और 81 हल्के वाहन शामिल थे।  वहीं पहलगाम आधार शिविर की ओर कुल 3253 यात्री रवाना किए गए जिनमें 2501 पुरुष, 510 महिलाएं, 4 बच्चे, 222 साधु और 15 साध्वियों के अलावा एक ट्रांसजैंडर (किन्नर) शामिल था जिन्हें कुल 168 वाहनों में रवाना किया गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!