आज का राशिफल 4 जून, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 04 Jun, 2025 11:27 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक मुद्दे को लेकर चल रही गलतफहमी को दूर करने के लिए प्रयास करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक मुद्दे को लेकर चल रही गलतफहमी को दूर करने के लिए प्रयास करेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। घर में नवीनीकरण संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी मांगलिक कामों की रूपरेखा तैयार करने में आप का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कामों के लिए निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज सोशल मीडिया के माध्यम से किसी पुराने मित्र से मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। अपनी व्यावसायिक प्रणाली में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। बातचीत करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है परन्तु घर की व्यवस्था को उचित बनाये रखने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियां आपके पक्ष में रहेगी।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी को लेकर खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, आपको सलाह दी जाती है कि बजट बनाकर चलें। व्यावसायिक निर्णय लेते समय जल्दबाज़ी न करें, अन्यथा नुकसान होने की स्थिति बन सकती है।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण अपने व्यक्तिगत कामों को स्थगित करना पड़ेगा। कारोबारियों को मेहनत के बावजूद सोच मुताबित लाभ नहीं मिल पायेगा।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप अपने निजी मुद्दों से व्यस्त रहेंगे। आज किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। युवाओं को नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। व्यापारिक अटके कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- सरसों के तेल में अपनी परछाई देख कर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सरकारी संस्था से जुड़े व्यक्तियों को आज कुछ परेशनी का सामना करना पड़ेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी परन्तु खर्चों में कमी नहीं होगी। व्यापारिक मुद्दों को लेकर साझेदार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!