Edited By Sarita Thapa,Updated: 02 Feb, 2026 01:26 PM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप सामाजिक जीवन और व्यक्तिगत दायित्व दोनों को निभाने में सक्रिय रहेंगे।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप सामाजिक जीवन और व्यक्तिगत दायित्व दोनों को निभाने में सक्रिय रहेंगे। आज कुछ निजी जिम्मेदारियों को पूरा करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय में समय आपके पक्ष में पूरी तरह अनुकूल बना रहेगा। अब तक किए गए आपके निरंतर प्रयासों के शुभ परिणाम सामने आएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति और सफलता के नए अवसर मिलेंगे। आप पहले से अधिक स्पष्टता और दृढ़ता के साथ निर्णय ले पाएंगे, जिससे भविष्य की योजनाएं और भी सशक्त होंगी।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय आराम करने का नहीं, बल्कि एक्शन लेने का है। अपनी आगामी परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको पूरा फुल फ़ोकस और कमिटमेंट के साथ पढाई करने की आवश्यकता है।
उपाय- आज गुड़ और चने की दाल का दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की हर बात को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। कोई भरोसेमंद समझा जाने वाला व्यक्ति पीठ पीछे आपके खिलाफ कुछ साजिश कर सकता है। बेहतर होगा कि आप ज्यादा सतर्क रहें, हर बात पर नज़र रखें और बिना सोचे समझे किसी पर भरोसा न करें।
उपाय- हाथी का खिलौना घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आपके शब्दों या कामों को दूसरों के द्वारा गलत तरीके से समझे जाने का जोखिम है। छोटी बात भी बड़ा मुद्दा बन सकती है, इसलिए बोलते समय और व्यवहार में एक्स्ट्रा केयर रखें। ऐसे में सोच-समझकर बोलना, संयमित व्यवहार रखना और हर स्थिति में सतर्क रहना ही आपको अनावश्यक विवादों से सुरक्षित रखेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में कुछ असुविधा संभव है, लेकिन इसके माध्यम से भविष्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर और उपयोगी संबंध बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तालमेल की कमी नज़र आ सकती है।
उपाय- माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको अपनी योजनाओं को गोपनीय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। आपकी योजनाएं और गतिविधियां यदि अनावश्यक रूप से उजागर होंगी, तो उलझने बढ़ सकती हैं। सतर्क दृष्टि और सीमित साझा जानकारी ही आपको संभावित परेशानियों से बचा सकती है।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसाय में आपकी क्षमता और निरंतर प्रयास अब नई उपलब्धियों का आधार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मज़बूत होगी और लोग आपकी प्रतिभा को सराहेंगे। कारोबार में उत्पादन को बढ़ाने के लिए कोई नयी मशीनरी खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- दूसरों पर बिना वजह गुस्सा न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन नई स्थिरता और प्रगति प्रदान करने वाला रहेगा। जिन योजनाओं को आप लंबे समय से टाल रहे थे, उन्हें अब अमल में लाने से लाभ मिलेगा। भाइयों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा।
उपाय- भाई के साथ अनावश्यक झगड़ा न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ