Astrological prediction 2023: जनवरी में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन देगा शुभ फल !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Jan, 2023 09:00 AM

astrological prediction

साल 2023 का पहला महीना यानी जनवरी चल रहा है। कई शुभ योगों में जनवरी महीने की शुरुआत हो गई है और इस महीने 4 बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन भी करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Planet transit in january 2023: साल 2023 का पहला महीना यानी जनवरी चल रहा है। कई शुभ योगों में जनवरी महीने की शुरुआत हो गई है और इस महीने 4 बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन भी करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। साल 2023 में ग्रहों के परिवर्तन की शुरुआत 12 जनवरी से हो जाएगी, जब मंगल ग्रह मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और उस दिन मकर सक्रांति होगी। 17 जनवरी को शनि देव अपना राशि परिवर्तन करके मकर राशि से कुंभ राशि में चले जाएंगे और उनके राशि परिवर्तन के साथ ही धनु राशि पर शनि की साढेसाती तथा मिथुन व तुला राशि पर शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी। जबकि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। उल्टी चाल चलने जा रहे बुध ग्रह 18 जनवरी को मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे और उसके 4 दिन बाद 22 जनवरी को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करके कुंभ राशि में चले जाएंगे, जहां पर शनि के साथ उनका कंबीनेशन बनेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

जनवरी महीने में 4 ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से 5 राशियों के लिए जहां शुभ फल प्राप्त होंगे, वहीं 5 राशियों को थोड़ा सतर्क भी रहना होगा। जिन राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे, सबसे पहले उनका जिक्र करते हैं।

ऐसी पहली राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि के जो कारोबारी हैं, वो व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आपके हाथ में पैसा बना रहेगा। मतलब इस समय आप सेविंग भी कर पाएंगे। साथ ही किस्मत का भी आपको पूरा साथ मिलता दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी में अगर मामला चल रहा है तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल लाभ मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। आपको साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि वाले विद्यार्थियों के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना साकार हो सकता है। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोग अच्छे पैकेज पर किसी बड़ी कंपनी में स्विच कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वाले अपने लव पार्टनर के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे और आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। साथ ही जो अविवाहित लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

पांचवी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वाले इस महीने शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे और कई अटके हुए कार्य भी बनने लगेंगे। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। नए संपर्क सूत्र भी बनेंगे, जो भविष्य में काम आएंगे।

यह तो थी 5 भाग्यशाली राशियां जिनके लिए जनवरी 2023 का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। अब उन 5 राशियों की बात करते हैं जिन्हें चार ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण जनवरी महीने में थोड़ा सावधान भी रहना होगा।

मेष: ग्रह गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को मुश्किलों और काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर हो जाएगा और किसी रिश्तेदार से भी लेन-देन को लेकर मनमुटाव हो सकता है। दफ्तर में कहासुनी हो सकती है। परिवार को लेकर भी तनाव में रहेंगे। हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क राशि: साल के पहले महीने में ग्रह गोचर के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर नहीं रहेंगे, तनाव बढ़ेगा। कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको पैसा जरूर मिलेगा लेकिन वो आएगा और तेजी से जाएगा। मामूली बातों पर गुस्सा आएगा। सेहत के मामले में भी निराशा हाथ लगेगी। प्रत्येक शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें।

कन्या: ग्रहों की चाल बदलने से कन्या राशि वालों की इनकम तो सुधरेगी लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों की हेल्थ की वजह से काफी भागदौड़ करनी होगी। करियर में ज्यादा फायदा नहीं होगा। पैसों का निवेश न ही करें तो बेहतर होगा। गाय को प्रत्येक बुधवार पालक खिलाएं।

वृश्चिक: ग्रह गोचर की वजह से जातक आर्थिक परेशानियों में घिरे रहेंगे। नौकरी बदलने का अभी सही वक्त नहीं है। लव लाइफ भी सही नहीं रहेगी। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। पुराने निवेश में भी नुकसान हो सकता है। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले बहुत सोच-विचार कर लें। रोज तांबे के लोटे में गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

कुंभ राशि: जनवरी में शनि कुंभ राशि में आ जाएंगे और जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का सेकंड राउंड शुरू हो जाएगा। नौकरी में ज्यादा सावधानी बरतें और सेहत का भी ध्यान रखें। बॉस के साथ बर्ताव संयमित रखें और क्रोध पर लगाम लगाएं। हर शनिवार को बजरंगबली के मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ें।

मीन राशि और मकर राशि वालों के लिए जनवरी महीना सामान्य रहने वाला है।

गुरमीत बेदी
9418033344 

PunjabKesari astrology

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!