Bhog Ke Niyam: देवी-देवताओं को भोग लगाते समय इस बातों का रखें खास ध्यान, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

Edited By Updated: 11 Mar, 2025 11:28 AM

bhog ke niyam

Bhagwan Ka Bhog: सनातन धर्म में भगवान को भोग लगाने की परंपरा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर घर में देवी-देवताओं को भोग लगाने का विधान है। लोग पूजा-पाठ करने के दौरान घर में बने पकवान का भोग देवी-देवता को अर्पित करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhagwan Ka Bhog: सनातन धर्म में भगवान को भोग लगाने की परंपरा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर घर में देवी-देवताओं को भोग लगाने का विधान है। लोग पूजा-पाठ करने के दौरान घर में बने पकवान का भोग देवी-देवता को अर्पित करते हैं। वहीं, कई लोग तीज-त्योहारों में विभिन्न प्रकार के भोग भगवान को चढ़ाते हैं। कई बार लोग देवी-देवताओं को भोग लगाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। जिस कारण देवी-देवता नाराज हो जाते हैं। भगवान को भोग लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं देवी-देवताओं को भोग लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

PunjabKesari Bhagwan Ka Bhog

भोग लगाते समय इन बातों के रखे खास

जूठा भोजन न चढ़ाएं
खाने बनाने के बाद सबसे पहला भोग भगवान को ही अर्पित करना चाहिए। जो भोजन पहले से ही किसी ने जूठा कर लिया हो, उसे कभी भी देवी-देवताओं को नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे भोग में नकारात्मकता आ जाती है।

श्रद्धा और प्रेम से लगाएं भोग
भगवान को भोग लगाते समय हमेशा नियमों का तो ध्यान रखना जरूरी है। इसके साथ भोग अर्पित करते समय मन में श्रद्धा और प्रेम का भाव होना बहुत जरूरी है।

PunjabKesari Bhagwan Ka Bhog

अपवित्र हाथों से न लगाएं भोग
भोग लगाते समय हमेशा अपने  हाथों को साफ रखना चाहिए। भोजन शुद्ध और साफ हाथों से अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती। सनातन धर्म में बिना स्नान किए या अशुद्ध हाथों से भोग लगाना वर्जित माना जाता है।

प्याज और लहसुन का उपयोग न करें
देवी-देवताओं को भोजन अर्पित करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। भगवान को शुद्ध और बिना मसाले वाले भोजन ही चढ़ाना चाहिए।

PunjabKesari Bhagwan Ka Bhog



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!