देवशयनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी के ये उपाय, दूर होंगी आर्थिक परेशानियां और दरिद्रता

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 01:07 PM

devshayani ekadashi tulsi remedies

हिंदू धर्म में देवशयनी एकदाशी को बहुत खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन से ही जगत के पालनहार विष्णु जी चार महीने के लिए सृष्टि का कार्यभार माता लक्ष्मी और शिव जी को सौंपकर योग निद्रा में चले जाते हैं।

Devshayani Ekadashi Tulsi Remedies : हिंदू धर्म में देवशयनी एकदाशी को बहुत खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन से ही जगत के पालनहार विष्णु जी चार महीने के लिए सृष्टि का कार्यभार माता लक्ष्मी और शिव जी को सौंपकर योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि दौरान विष्णु जी योग निद्रा में चले जाते हैं इसलिए इस दौरान घर में सुख, समृद्धि और बरकत बनाए रखने के लिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना बेहद जरूरी हो जाता है। माना जाता है कि दौरान विष्णु जी को सबसे ज्यादा प्रिय तुलसी के कुछ उपायों का करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी पर तुलसी के कौन से उपाय करने चाहिए। 

Devshayani Ekadashi Tulsi Remedies

शाम के समय हल्दी और घी का दीपक
देवशयनी एकादशी के दिन माता लक्ष्मी और विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए शाम के समय एक मिट्टी या पीतल के दीपक में गाय का शुद्ध घी भरें और उसमें एक चुटकी हल्दी डालें। तुलसी के पौधे के समक्ष रख दें। इस उपाय को करने आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

कच्चे दूध का अर्घ्य 
देवशयनी एकादशी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और तांबे के लौटे में साफ पानी में गाय का बिना उबला हुआ दूध मिला दें। अब इस मिश्रण को तुलसी की जड़ में अर्पित करें। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। 

Devshayani Ekadashi Tulsi Remedies

कलावा से मन्नत बांधना
देवशयनी एकादशी के दिन एक लाल रंग के कलावा लें और उसे बिना पौधे को नुकसान पहुंचाए तुलसी के मुख्य तने पर बांध दें और मन ही मन प्रार्थना करें। माना जा ता है कि इस उपाय को करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 

तुलसी के पास बैठकर लक्ष्मी-विष्णु मंत्र का जाप
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजा करने के बाद तुलसी के पौधे के सामने बैठकर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से नौकरीपेशा या बिजनेस करने वालों को सही फैसले लेने की मानसिक स्पष्टता मिलती है और वैवाहिक जीवन में चल रहा विवाद समाप्त होता है। 

Devshayani Ekadashi Tulsi Remedies

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!