आप भी इन 2 दिनों में जलाते हैं अगरबत्ती तो दरिद्रता नहीं छोड़ेगी साथ

Edited By Updated: 07 Apr, 2025 05:25 PM

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति देवी-देवताओं के प्रसन्न करने के लिए रोजाना उनकी आराधना करता है। पूजा के दौरान अक्सर लोग ज्योति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति देवी-देवताओं के प्रसन्न करने के लिए रोजाना उनकी आराधना करता है। पूजा के दौरान अक्सर लोग ज्योति और धूप जलाते हैं। कहते हैं ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं लेकिन आजकल कई घरों में लोग अगरबत्ती का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसकी सुंदर खुशबू हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी के चलते लोग धूप की जगह अगरबत्ती का प्रयोग करने लगे हैं। कुछ लोगों का कहना है अगरबत्ती जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति आती है। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार हफ्ते में दो दिन ऐसे होते हैं जब अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। मान्यता है कि हफ्ते में इन दो दिनों में पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है और पितृ दोष भी लगता है। आज हम आपको बताएंगे सप्ताह में वो कौन से दिन हैं जिसमें अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। तो आई जानते हैं-

PunjabKesari Agarbatti Jalane ke niyam

शास्त्रों में तो अगरबत्ती जलाने का कोई विधान नहीं है लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे जलाते हैं। शास्त्रों के अनुसार रविवार और मंगलवार को अगरबत्ती बिल्कुल नहीं जलानी चाहिए। दरअसल अगरबत्ती बनाने में बांस का उपयोग किया जाता है और इन दोनों दिनों में बांस को जलाना बेहद अशुभ माना जाता है, इसके कई कारण हैं।

जैसे कि वास्तु शास्त्र में बांस को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं बांस का पौधा जिस घर में होता है, उस घर का भाग्य चमक जाता है। वहीं अगर बांस से बनी अगरबत्ती घर में जलाते हैं तो इससे घर में नेगेटिविटी आती है। जिससे मानसिक और आर्थिक नुकसान होता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बना रहता है।

PunjabKesari Agarbatti Jalane ke niyam

शास्त्रों में बांस को वंश का प्रतीक मानते हैं इसलिए इसे जलाने से भाग्य और वंश हानि होती है इसलिए हिन्दू धर्म में बांस से बनी अगरबत्तियों को जलाने की मनाही है।

हिंदू धर्म में बांस का उपयोग अर्थी बनाने में भी किया जाता है लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान इसे चिता से हटा दिया जाता है इसीलिए बांस से बनी अगरबत्तियों को जलाना भी शुभ नहीं माना जाता।

हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य के दौरान बांस की पूजा की जाती है। शादियों में में तो बांस से मंडप तैयार किया जाता है इसलिए  अगरबत्तियों को जलाना शुभ नहीं होता।

पूजा में अगरबत्ती की जगह आप धूपबत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है और भगवान भी प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari  Agarbatti Jalane ke niyam

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!