Hanuman Ji Puja Rules: मंगलवार को पान का बीड़ा चढ़ाते समय न करें ये गलती, रुठ सकते हैं बजरंगबली

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 11:33 AM

hanuman ji puja rules

Hanuman Ji Puja Rules: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए व्रत, हनुमान चालीसा पाठ और विशेष पूजन करते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना। धार्मिक...

Hanuman Ji Puja Rules: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए व्रत, हनुमान चालीसा पाठ और विशेष पूजन करते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से पान का बीड़ा चढ़ाने से व्यक्ति को साहस, शक्ति और जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।

Hanuman Ji Puja Rules

हालांकि, अगर मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाते समय कुछ जरूरी नियमों का पालन नहीं किया गया, तो इस उपाय का पूर्ण फल नहीं मिलता। ऐसे में हनुमान जी की कृपा भी बाधित हो सकती है। आइए जानते हैं हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करने से जुड़े महत्वपूर्ण नियम और इसके लाभ।

Hanuman Ji Puja Rules

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से पहले इन नियमों का पालन करें
हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करने के लिए मंगलवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है।
बीड़ा चढ़ाने से पहले स्नान कर शरीर और मन की शुद्धि करें तथा स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना विशेष फलदायी माना जाता है।
पान के बीड़े में कभी भी सुपारी या तंबाकू नहीं डालना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में बाधाएं और समस्याएं बढ़ सकती हैं।
पान के बीड़े में कत्था, गुलकंद और सौंफ अवश्य डालें। इन वस्तुओं को शुभ माना गया है और इससे बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
बीड़ा अर्पित करते समय श्रद्धा भाव से हनुमान जी का स्मरण या हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Hanuman Ji Puja Rules

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने के लाभ
शत्रुओं पर विजय पाने के लिए यह उपाय अत्यंत शुभ माना जाता है।
करियर और व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं।

मंगल ग्रह से जुड़ी समस्याओं और मंगल दोष से मुक्ति मिल सकती है।

आत्मविश्वास, साहस और मानसिक बल में वृद्धि होती है।

जीवन में आ रही रुकावटें दूर होने लगती हैं।

PunjabKesari Hanuman ji paan ka beeda

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hanuman Ji Puja Rules

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!