विश्व के इन 4 देशों में भी बसे हैं बाबा बर्फानी

Edited By Updated: 01 Feb, 2018 11:19 AM

ice caves similar to amarnath in different places ofworld

अमरनाथ गुफा में बर्फ से बनने वाला प्राकृतिक शिवलिंग तो पूरी विश्वभर में प्रसिद्ध है, जहां हर साल भगवान शंकर के इस रूप के दर्शन करने हेतु बड़ी गिनती में श्रद्धालु आते बल्कि दुनिया कें कई और देशों में पाए जाते हैं।

अमरनाथ गुफा में बर्फ से बनने वाला प्राकृतिक शिवलिंग तो पूरी विश्वभर में प्रसिद्ध है, जहां हर साल भगवान शंकर के इस रूप के दर्शन करने हेतु बड़ी गिनती में श्रद्धालु आते बल्कि दुनिया कें कई और देशों में पाए जाते हैं। विश्व में एेसी और भी कई एेसी गुफाएं हैं, जहां भगवान शकर इस रूप में विराजित है। तो आईए जानें उन गुफाएं के बारें में जहां भोलेनाथ की बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृतियां देखने को मिलती हैं। 


आइसरिजनवेल्ट (ऑस्ट्रिया)
यह दुनिया की सबसे बड़ी बर्फानी गुफा है। यहां भी बर्फ जमकर एक विराट शिवलिंग जैसी आकृति बनाती है। इसके आस-पास इस तरह की छोटी-छोटी कई आकृतियां देखने को मिलती हैं। मई शुरू होते ही इनके दर्शनों को श्रद्धालुओं की यहां भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। यह क्रम अक्टूबर के अंत तक चलता है।

PunjabKesari
 

दोबसीना (स्लोवाकिया)
स्लोवाकिया के दोबसीना में दोबसिंस्का नामक बर्फानी गुफा है, जिसका नाम यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में भी दर्ज है। यहां पर भी बर्फ जमकर शिवलिंग के समान ही आकृति बन जाती है। माइनिंग इंजीनियर ई. रुफीनी ने 1870 में इस जगह का पता लगाया था।

PunjabKesari
 

मिटेलालालिन (स्विट्जरलैंड)
यह गुफा फेयरी ग्लेशियर के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां तक पहुंचने के लिए 70 फुट लंबी सुरंग से गुजरना पड़ता है। इस गुफा में भी बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति दिखाई देती है। यहां रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था भी है, जिसमें बर्फ की आकृतियां काफी सुंदर दिखाई देती हैं।

PunjabKesari
 

मेंडेनहाल (अलास्का)
यहां पर सालभर बर्फ की कलाकारी देखी जा सकती है। ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से यहां ऐसी बर्फीली आकृतियां बन गई हैं। यहां पर छोटे-बड़े शिवलिंग, मछली, साप जैसी कई आकृति दिखने को मिलती है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!