Inspirational Story: क्या आप वाकई समझते हैं समय की ताकत ? ये कहानी आपकी सोच बदल देगी

Edited By Updated: 09 Oct, 2025 07:01 AM

inspirational story

Inspirational Story: अमरीका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वॉशिंगटन को सादगी ही नहीं, वक्त की पाबंदी भी बहुत पसंद थी। वह अपना हर काम नियत समय पर करते और जो ऐसा नहीं करता उसे सही रास्ते पर लाने की कोशिश भी करते थे। उनके नौकर-चाकर भी उनके  इस स्वभाव से...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: अमरीका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वॉशिंगटन को सादगी ही नहीं, वक्त की पाबंदी भी बहुत पसंद थी। वह अपना हर काम नियत समय पर करते और जो ऐसा नहीं करता उसे सही रास्ते पर लाने की कोशिश भी करते थे। उनके नौकर-चाकर भी उनके  इस स्वभाव से परिचित थे इसलिए वे भी ठीक समय पर कार्य करने के आदी थे।

PunjabKesari Inspirational Story

उनके राष्ट्रपति बनने के कुछ महीने बीत गए थे, तभी अमरीकी कांग्रेस के चुनाव हुए। चुने गए नए कांग्रेसी सदस्यों को वॉशिंगटन ने अपने आवास पर भोज के लिए आमंत्रित किया। उद्देश्य यह था कि सभी का परस्पर परिचय भी हो जाए और कर्त्तव्यों का निर्धारण भी कर दिया जाए। लेकिन तय समय पर वे सदस्य नहीं पहुंचे। हालांकि उन्हें आने में कुछ ही देर का विलंब हुआ था। मेहमानों ने आकर देखा कि वाशिंगटन भोजन कर रहे हैं। सदस्य हैरत में पड़ गए। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अतिथियों के आए बगैर राष्ट्रपति भला कैसे भोजन कर रहे हैं।

PunjabKesari Inspirational Story

जॉर्ज वॉशिंगटन ने जब उनके चेहरे पर आश्चर्य का भाव देखा तो बोले, “भाइयो, इसमें आश्चर्य की क्या बात है। मैं सभी कार्य वक्त पर करता हूं। इसलिए मेरा रसोइया कभी यह नहीं देखता कि सब के सब निमंत्रित अतिथि आ गए हैं या नहीं। वह तो निर्धारित समय पर भोजन सामने रख दिया करता है।”
सदस्यों को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने राष्ट्रपति से क्षमा मांगी।

 वॉशिंगटन ने उन्हें समझाते हुए कहा, “जीवन का प्रत्येक क्षण अमूल्य है इसलिए अपने कार्य समय पर करें ताकि अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो।”

PunjabKesari Inspirational Story
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!