Jaya Parvati Vrat Upay : सुखी दांपत्य और अखंड सौभाग्य के लिए जया पार्वती व्रत पर जरूर करें ये खास उपाय

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 12:25 PM

jaya parvati vrat upay

हिंदू धर्म में जया पार्वती का व्रत का बहुत खास महत्व है। आषाढ़ माह  के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से शुरू होने वाला जया पार्वती व्रत माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है।

Jaya Parvati Vrat Upay : हिंदू धर्म में जया पार्वती का व्रत का बहुत खास महत्व है। आषाढ़ माह  के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से शुरू होने वाला जया पार्वती व्रत माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है और कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्त होती है। इस बार जया पार्वती व्रत 27 जुलाई, 2026 सोमवार के दिन रखा जा रहा है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से माता पार्वती की आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए। 

मां पार्वती को चढ़ाएं सुहाग सामग्री
जया पार्वती के दिन माता पार्वती की पूजा करने के बाद उन्हें सुहाग की सामग्री जैसे- कुमकुम, सिंदूर, चूड़ियां, मेहंदी, बिंदी आदि चढ़ाएं।  माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आपसी प्यार बना रहता है और घर में सुख-शांति का वास होता है।

लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें
यदि विवाह योग्य कन्याओं के विवाह में लगातार देरी हो रही है या कोई न कोई अड़चन आ रही है, तो जया पार्वती व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद माता पार्वती के चरणों में लाल रंग के 11 फूल अर्पित करें। इसके बाद माता के मस्तक पर लगे सिंदूर से अपने माथे पर तिलक लगाएं।

मां पार्वती के मंत्रों का जाप करें
जया पार्वती व्रत की शाम को पूजा के समय घी का दीपक जलाएं और माता पार्वती की मूर्ति के सामने बैठकर उनके मंत्रों का जाप करें। माना जाता है कि माता पार्वती के मंत्रों का जाप करने से विवाह में आ रहे सभी प्रकार के ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने में बेहद प्रभावशाली माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!