Kark Sankranti 2023: कर्क संक्रांति के शुभ मुहूर्त में करें ये उपाय, मिलेगा हर परेशानी से छुटकारा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jul, 2023 07:20 AM

kark sankranti

सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है। वैसे तो साल में 12 संक्रांति होती हैं। जिसमें मकर संक्रांति और कर्क संक्रांति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kark Sankranti 2023: सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है। वैसे तो साल में 12 संक्रांति होती हैं। जिसमें मकर संक्रांति और कर्क संक्रांति का विशेष महत्व है। सावन माह की संक्रांति को कर्क संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्य मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करते हैं। इस साल कर्क संक्रांति 16 जुलाई यानी आज के दिन है। सनातन धर्म में सूर्य की पूजा के लिए संक्रांति का दिन बहुत ही उत्तम माना जाता है। कर्क संक्रांति के दिन से सूर्य दक्षिण दिशा की ओर गति करते हैं। सावन की संक्रांति पर कुछ उपायों को करने से बहुत लाभ मिलते हैं। जीवन की सारी उलझने भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं , कर्क संक्रांति पर कौन से उपायों को करने से मनचाही इच्छा की पूर्ति होती है।    

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Kark sankranti 2023 upay कर्क संक्रांति 2023 उपाय
कर्क संक्रांति के दिन शिवलिंग का अभिषेक करना बेहद लाभकारी है। जो व्यक्ति ऐसा करता है, उसे शिव कृपा के साथ-साथ नवग्रह दोष से भी शांति मिलती है।

वैसे तो आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ प्रतिदिन करने से अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होते हैं लेकिन कर्क संक्रांति के दिन इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस स्तोत्र के प्रभाव से नौकरी में पदोन्नति, धन प्राप्ति, प्रसन्नता, आत्मविश्वास और हर सोचे गए काम में सफलता मिलती है। मनोकामनाओं को सिद्ध करने की असीम शक्ति है इस पाठ में। सरल शब्दों में कहें तो आदित्य ह्रदय स्तोत्र हर क्षेत्र में मनचाही कामयाबी प्रदान करता है।

कर्क संक्रांति के दिन पानी में रोली, गंगा जल और काले तिल मिलाकर सूर्य को जल देने से शनि के बुरे प्रभाव से राहत मिलती है।

Kark Sankranti 2023 Muhurat कर्क संक्रांति 2023 मुहूर्त
कर्क संक्रांति पुण्य काल - दोपहर 12:27 - रात 07.21 (16 जुलाई 2023)
कर्क संक्रांति महापुण्य काल - शाम 05.03 - रात 07.21 (16 जुलाई 2023)

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!