Karwa Chauth Sargi Timing: ये है करवा चौथ की सरगी खाने का शुभ मुहूर्त

Edited By Updated: 07 Oct, 2025 07:19 AM

karwa chauth sargi timing

Karwa Chauth Sargi Timing 2025: करवा चौथ 2025 का पावन व्रत इस वर्ष 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख की कामना से किया जाता है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Karwa Chauth Sargi Timing 2025: करवा चौथ 2025 का पावन व्रत इस वर्ष 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख की कामना से किया जाता है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का यह व्रत केवल पति की दीर्घायु का प्रतीक नहीं, बल्कि स्त्री की श्रद्धा, प्रेम और विश्वास का उत्सव है। ब्रह्म मुहूर्त में की गई सरगी से व्रत अधिक फलदायी होता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

PunjabKesari Karwa Chauth Sargi Timing

Karwa Chauth 2025 Sargi Time करवा चौथ 2025 सरगी का समय 
हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:40 से 05:30 बजे तक रहेगा। यही समय सरगी खाने का सबसे शुभ और पवित्र समय माना जाता है। इस अवधि में भोजन ग्रहण करने से व्रत में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक स्थिरता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सरगी करते समय मुख पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर रखना शुभ होता है।

PunjabKesari Karwa Chauth Sargi Timing

Religious significance of the tradition of Sargi सरगी की परंपरा का धार्मिक महत्व
करवा चौथ की सरगी परंपरा माता पार्वती और द्रौपदी से जुड़ी मानी जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब माता पार्वती ने पहली बार करवाचौथ का व्रत रखा था, तब उनकी मां मैना देवी ने उन्हें प्रेमपूर्वक सरगी दी थी। तभी से यह परंपरा शुरू हुई कि यदि सास जीवित न हो तो मायके से भी मां सरगी भेज सकती हैं।

वहीं महाभारत काल में द्रौपदी ने पांडवों की दीर्घायु के लिए करवाचौथ व्रत रखा था, तब उनकी सास कुंती ने उन्हें सरगी दी थी। इसी से यह परंपरा ससुराल पक्ष से भी जुड़ गई।

PunjabKesari Karwa Chauth Sargi Timing

What should be kept in the Sagari plate सरगी की थाली में क्या-क्या रखना चाहिए 
सरगी थाली को हमेशा सात्विक और ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थों से सजाया जाता है।
इसमें आमतौर पर शामिल होते हैं —
फल: सेब, केला, अनार, पपीता
मिठाई: सेवई, फेनिया, खीर, हलवा, मठरी
सूखे मेवे: बादाम, काजू, किशमिश, खजूर
पेय पदार्थ: दूध, नारियल पानी या जूस
श्रृंगार सामग्री: बिंदी, चूड़ी, सिंदूर, साड़ी जो सौभाग्य और समर्पण के प्रतीक हैं।

PunjabKesari Karwa Chauth Sargi Timing

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!