Lucky Girl For Father and Husband : पिता के लिए लकी चार्म और पति के लिए कुबेर का खजाना होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 03:34 PM

lucky girl for father and husband

भारतीय संस्कृति में बेटियों को साक्षात महालक्ष्मी का रूप माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखें ऐसी होती हैं जिनमें जन्म लेने वाली लड़कियां न केवल अपने पिता के लिए सौभाग्य लेकर आती हैं, बल्कि शादी के बाद अपने पति की सोई हुई किस्मत भी...

Lucky Girl For Father and Husband : भारतीय संस्कृति में बेटियों को साक्षात महालक्ष्मी का रूप माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखें ऐसी होती हैं जिनमें जन्म लेने वाली लड़कियां न केवल अपने पिता के लिए सौभाग्य लेकर आती हैं, बल्कि शादी के बाद अपने पति की सोई हुई किस्मत भी जगा देती हैं। कहा जाता है कि इन कन्याओं के घर में कदम रखते ही दरिद्रता दूर भागती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। तो आइए जानते हैं किन तारीखों पर जन्मी बेटियां इतनी प्रभावशाली होती हैं। 

Lucky Girl For Father and Husband

मूलांक 1 
जिन लड़कियों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का स्वामी 'सूर्य' है। ऐसी लड़कियां जन्म से ही नेतृत्व करने वाली और तेजस्वी होती हैं। इनके पैदा होने के बाद पिता के मान-सम्मान और करियर में जबरदस्त उछाल आता है। शादी के बाद ये अपने पति के लिए एक मजबूत स्तंभ साबित होती हैं और उनकी सफलता में मुख्य भूमिका निभाती हैं।

मूलांक 3
महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 3 होता है, जिसका स्वामी बृहस्पति है। गुरु ज्ञान और धन का प्रतीक है। ऐसी लड़कियां बहुत बुद्धिमान और संस्कारी होती हैं। ये जिस घर में रहती हैं, वहां कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती। इनके आने से पिता की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और ससुराल में ये अन्नपूर्णा बनकर खुशियां बिखेरती हैं।

Lucky Girl For Father and Husband

मूलांक 6 
अंक 6 का स्वामी शुक्र है, जो सुख-सुविधाओं और विलासिता का कारक है। इस तारीख को जन्मी लड़कियां अपने पिता के घर में लग्जरी और वैभव लेकर आती हैं। इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि ये अपने सकारात्मक प्रभाव से पति के करियर को भी ऊंचाइयों पर ले जाती हैं। इन्हें साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।

मूलांक 9 
जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका स्वामी 'मंगल' होता है। मंगल साहस और ऊर्जा का संचार करता है। ऐसी बेटियां स्वभाव से बहुत साहसी और भाग्यशाली होती हैं। इनके जन्म के बाद इनके पिता का कठिन से कठिन समय भी टल जाता है। शादी के बाद ये अपने पति के लिए किसी ढाल से कम नहीं होतीं और उनके जीवन में धन के नए मार्ग खोलती हैं।

Lucky Girl For Father and Husband

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!