Magh Mela 2026: प्रयागराज में माघ मेले की तैयारी महाकुंभ स्टाइल में, बढ़ा मेले का दायरा

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 07:28 AM

magh mela 2026

Magh Mela 2026: प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अब प्रशासन ने माघ मेला 2026 की तैयारियों को तेज़ी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस बार संगम तट की लगभग 1000 हेक्टेयर रेती पर मेले का विशाल स्वरूप तैयार किया जा रहा है, जो अपने आप में एक नया...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Mela 2026: प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अब प्रशासन ने माघ मेला 2026 की तैयारियों को तेज़ी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस बार संगम तट की लगभग 1000 हेक्टेयर रेती पर मेले का विशाल स्वरूप तैयार किया जा रहा है, जो अपने आप में एक नया अस्थायी शहर जैसा होगा। खास बात यह है कि मेला पहली बार आधुनिक तकनीक की मदद से बसाया जा रहा है।

मेले की बसावट होगी हाई-टेक
पहली बार थ्री-डी मैपिंग और ड्रोन सर्वे से पूरे मेला क्षेत्र की प्लानिंग की जा रही है, जिससे सेक्टरों का विभाजन, मुख्य मार्गों का निर्धारण और पूरे ढांचे का खाका बेहद सटीक तरीके से तैयार हो सकेगा। इस बार पूरा मेला परिसर 7 सेक्टरों में बांटा जाएगा, ताकि भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं की व्यवस्था और अधिक प्रभावी बने।

बढ़ाया जाएगा मेले का क्षेत्रफल
इस वर्ष माघ मेला कई मायनों में विशेष रहने वाला है। जहां पिछली बार यह लगभग 770 हेक्टेयर में फैला था, वहीं इस बार इसका विस्तार बढ़ाकर लगभग 800–1000 हेक्टेयर तक किया जा रहा है। मेला क्षेत्र अरेल से हटा पट्टी तक फैलेगा, जिससे इसका दायरा और भी बड़ा हो जाएगा।

सुविधाओं का होगा विस्तार
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़े स्तर पर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

242 किमी पेयजल पाइपलाइन, 85 किमी सीवर लाइन, 360 किमी एलटी विद्युत लाइन, 160 किमी सड़कें इनका निर्माण तेजी से जारी है, ताकि मेला शुरू होने तक सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो सकें।

स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम
मेले में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देते हुए दो 20-20 बेड वाले अस्पताल बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने के लिए 42 नई पुलिस चौकियां तैयार की जा रही हैं और पुलिस लाइन का निर्माण भी जारी है। सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर विकास विभाग 400 ए.आ.ई-आधारित सी.सी.टी.वी कैमरे लगाएगा, जो मेले की हर गतिविधि पर 24×7 निगरानी रखेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!