Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं बड़े ही खास योग !

Edited By Updated: 04 Feb, 2023 08:25 AM

magh purnima

हिंदू धर्म में और हमारी संस्कृति में पूर्णिमा का बहुत महत्व है। वैसे तो हर महीने में पूर्णिमा आती है और पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Purnima special: हिंदू धर्म में और हमारी संस्कृति में पूर्णिमा का बहुत महत्व है। वैसे तो हर महीने में पूर्णिमा आती है और पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं, जिनका अलग ही महत्व होता है। इन सभी पूर्णिमा तिथियों में माघ मास की पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवलोक से देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। लोग माघ पूर्णिमा पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल प्रयाग में पवित्र स्नान, भिक्षा, गाय और होम दान जैसे कुछ अनुष्ठान करते हैं।

PunjabKesari Magh Purnima

2023 Maghi Purnima Date and Time: 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा बहुत महत्वपूर्ण है। पंचांग के अनुसार 4 फरवरी शनिवार की रात 9 बजकर 29 मिनट पर माघ पूर्णिमा शुरू हो रही है और इसका समापन 5 फरवरी, रविवार रात 11 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार देखें तो माघ पूर्णिमा 5 फरवरी के दिन ही मनाई जाएगी।

Magh Purnima February 2023 Shubh Muhurat: 5 फरवरी के दिन ही सर्वाद्ध सिद्ध योग की शुरुआत हो रही है। सुबह 7 बजकर 7 मिनट से लेकर 12  बजकर 13 मिनट तक सर्वाद्ध सिद्ध योग रहेगा। इस दिन पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र का निर्माण भी हो रहा है, जिसे माघ पूर्णिमा के लिए बेहद शुभ मानते हैं।

PunjabKesari Magh Purnima

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Magha Purnima worship method माघ पूर्णिमा की पूजा विधि
सुबह-सवेरे उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया जाता है। जो लोग गंगा के आस-पास नहीं रहते, वे घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के उपरांत "ऊं नमो नारायण:" मंत्र का जाप किया जाता है।

इसके बाद सूर्य देव (Surya Dev) का पूजन किया जाता है और अर्घ्य देकर पूजा की जाती है। भोग में चरणामृत, पान, रोली, फल, तिल, सुपारी और कुमकुम आदि अर्पित किए जाते हैं। इसके पश्चात आरती और प्रार्थना करते हैं। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी का पूजन भी किया जाता है। इसके पश्चात दान किया जा सकता है।

PunjabKesari Magh Purnima

मान्यता है पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है। इस दिन चंद्र देव की पूजा करने से मन को शांति मिलती है, तनाव दूर होता है। वहीं इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के अवतार सत्यनारायण की पूजा करने से धन-अन्न की कमी नहीं रहती है।

मान्यता है कि पूर्णिमा का व्रत करने से पारिवारिक कलह और अशांति दूर होती है। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

गुरमीत बेदी
Contact No 9418033344

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!