Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के मौके पर आयोजित परम धर्म संसद के शिविर में पीठों के शंकराचार्य पहली बार एक मंच पर दिखे

Edited By Updated: 29 Jan, 2025 08:18 AM

maha kumbh 2025

महाकुंभ के मौके पर आयोजित परम धर्म संसद के शिविर में 3 शंकराचार्यों ने धर्मादेश जारी किया तथा गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने के किए हुंकार भरी। इनमें द्वारका शारदा पीठ एवं ज्योतिष पीठ के ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद, श्रृंगेरी के शंकराचार्य विदुशेखर...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

महाकुंभ के मौके पर आयोजित परम धर्म संसद के शिविर में 3 शंकराचार्यों ने धर्मादेश जारी किया तथा गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने के किए हुंकार भरी। इनमें द्वारका शारदा पीठ एवं ज्योतिष पीठ के ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद, श्रृंगेरी के शंकराचार्य विदुशेखर भारती और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शामिल हैं। 

द्वारका के शंकराचार्य ने कहा, ‘हमें बहुत प्रसन्नता है की 3 पीठों के शंकराचार्य त्रिवेणी गंगा के तट पर एक साथ उपस्थित हैं। लोग एक शंकराचार्य के दर्शन के लिए तरसते हैं और आज यहां परम धर्म संसद में उपस्थित लोगों का परम सौभाग्य है कि एक साथ 3 शंकराचार्यों के दर्शन लाभ ले पा रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि गौ हत्या अवश्य बंद होगी। श्रृंगेरी के शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि शंकराचार्य की परंपरा अलौकिक है जो कभी समाप्त नहीं हो सकती। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!