Edited By Sarita Thapa,Updated: 14 Feb, 2026 04:21 PM

महाशिवरात्रि केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि महादेव के प्रति अटूट श्रद्धा और अध्यात्म की एक गहरी लहर है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला यह महापर्व, भगवान शिव और माता शक्ति के मिलन का उत्सव है।
Mahashivratri 2026 Messages : महाशिवरात्रि केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि महादेव के प्रति अटूट श्रद्धा और अध्यात्म की एक गहरी लहर है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला यह महापर्व, भगवान शिव और माता शक्ति के मिलन का उत्सव है। इस दिन चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज और शिव मंदिरों में उमड़ती भक्तों की भीड़ एक अद्भुत ऊर्जा का संचार करती है। डिजिटल युग में हम केवल उपवास और पूजा तक सीमित नहीं हैं। अपनी खुशी और भक्ति को अपनों के साथ साझा करना भी उत्सव का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। चाहे वह व्हाट्सएप का स्टेटस हो या इंस्टाग्राम की रील, सही शब्दों का चयन आपकी भावनाओं को और भी गहरा बना देता है। तो आइए जनते हैं नए संदेश, लयबद्ध कोट्स और भक्तिपूर्ण विचार जिनके जरिए अपने प्रियजनों को महादेव के इस पावन पर्व की बधाई अत्यंत प्रभावशाली ढंग से दे सकते हैं।
शिव की माया पर
"शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट जाएगी आपकी दुख की काया,
मिले जीवन में सुख और भरपूर माया,
मुबारक हो आपको शिवरात्रि का साया।"
भोले के दरबार पर
"हाथ में डमरू और गले में नाग है,
महादेव की भक्ति में अलग ही आग है,
जिनके हृदय में बस गए भोलेनाथ,
समझो उनका जागा सोता भाग्य है।"
कृपा और शांति पर
"पीकर विष जो नीलकंठ कहलाए,
वही जगत के पालनहार कहाए,
इस शिवरात्रि महादेव कुछ ऐसा करें,
कि आपके घर में खुशियां ही खुशियां आए।"
भक्ति की शक्ति
"भांग की खुशबू, बेलपत्र का प्यार,
मुबारक हो आपको महादेव का त्योहार,
शिव की भक्ति में खो जाए सारा संसार,
खुशियों से भर जाए आपका घर-द्वार।"
भक्तिपूर्ण संदेश
"शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, खुशियों की बहार मिले, महादेव की कृपा से आपको जिंदगी में हर कदम पर प्यार मिले। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!"
"जिनके रोम-रोम में शिव हैं, वही विष पिया करते हैं, काल भी उनका क्या करेगा जो मृत्युंजय का जाप करते हैं। हर-हर महादेव!"
"शिव की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुरूर मिलता है, जो भी जाता है भोले के द्वार, उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।"
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ