Mangal Gochar 2025: वर्ष 2025 में मंगल के प्रभाव से विश्व में निर्णायक युद्ध के बादल मंडराएंगे !

Edited By Updated: 01 Jan, 2025 07:24 AM

mangal gochar 2025

वर्ष 2025 प्रमुख ग्रहों गुरु, शनि, राहू-केतु के राशि परिवर्तन का वर्ष होगा। इसका अंक 9 है जो मंगल का अंक है। इस वर्ष हिंसा, रक्तपात, दुर्घटनाएं, राजनीति में घमासान एवं विश्व

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नारनौल (अशोक प्रेमी बंसरीवाला): वर्ष 2025 प्रमुख ग्रहों गुरु, शनि, राहू-केतु के राशि परिवर्तन का वर्ष होगा। इसका अंक 9 है जो मंगल का अंक है। इस वर्ष हिंसा, रक्तपात, दुर्घटनाएं, राजनीति में घमासान एवं विश्व में निर्णायक युद्ध के बादल मंडराएंगे। इस वर्ष शासन द्वारा प्रजा पर कठोरता, मुस्लिम एवं यूरोपियन देशों में युद्ध, भीषण महंगाई, महामारी, प्राकृतिक प्रकोप, सूखा-बाढ़ व आपदाओं से त्रस्त होगी, सीमा पर आतंकवाद की घटनाएं सिर उठाएंगी। चीन-पाक द्वारा शांति भंग होने का योग है।

वर्ष 2025 अपने राष्ट्र निर्माताओं के लिए भयभीत करने वाला नजर आ रहा है। असाध्य बीमारियों एवं महंगाई की मार से जनता परेशान रहेगी। दुनिया में राजनीतिक घमासान होगा। बड़े नेताओं के ताज पर संकट के बादल मंडराएंगे। अमरीका में भावी राष्ट्रपति ट्रम्प, उत्तरी कोरिया में किम जोंग, भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, संजय जोशी और नितिन गडकरी की तिकड़ी उलटफेर करेगी। चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर गाज गिरेगी।

भारत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कुंडली चौंकाने वाली होगी। ओछी राजनीति से दूर साफ-सुथरी राजनीति करेंगे राहुल गांधी। यह ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल के लिए अग्नि परीक्षा का वर्ष साबित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश में आंतरिक विद्रोह एवं नेतृत्व की चुनौती मिलेगी। अंक ज्योतिष के अनुसार मोदी का जन्म मूलांक (8) तथा भाग्यांक (5) होने के कारण वर्ष 2025 का अंक 9 होने से सामंजस्य नहीं होने के कारण पद-प्रतिष्ठा में लोकप्रियता कम करेगा। यह वर्ष बड़े नेताओं के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!