Mangal Mahadev Mandir: बहुत खास है मॉरीशस का मंगल महादेव मंदिर, राष्ट्रपति ने की पूजा

Edited By Updated: 14 Mar, 2024 07:10 AM

mangal mahadev mandir

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने मॉरीशस के मंगल महादेव मंदिर में पूजा अर्चना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पार्ट लुइस (एजैंसी): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने मॉरीशस के मंगल महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद डिग्री प्रदान की।

राष्ट्रपति ने ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ पर मंगलवार को मॉरीशस में महात्मा गांधी संस्थान जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं मुर्मू ने मंगलवार को महात्मा गांधी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की। इस दौरान वह मॉरीशस के सवाने जिले में स्थित एक क्रेटर झील, गंगा तलाव (ग्रैंड बेसिन) में मंगल महादेव मंदिर में गईं। यहां उन्होंने शिवलिंग की पूजा की। 

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिस मंदिर में गईं थीं वह मॉरीशस में बसे भारतीय हिंदूओं के लिए बहुत खास है। इस मंदिर की खासियत की बात करें तो यहां भगवान शिव की करीब 33 मीटर (108 फीट) ऊंची मूर्ति है। शिव भगवान अपने त्रिशूल के साथ खड़े हैं। मूर्ति की खास बात यह बनाती है कि यह मूर्ति भारत में गुजरात के वड़ोदरा में सूरसागर झील में स्थित शिव प्रतिमा की प्रतिकृति है। साथ ही यह मॉरीशस में सबसे ऊंची प्रतिमा है। 

कई देवी-देवताओं के मंदिर भी
मंगल महादेव मंदिर को मॉरीशस में सबसे पवित्र हिंदू स्थानों में से एक माना जाता है। ग्रैंड बेसिन के तट पर शिव मंदिर और मंगल महादेव प्रतिमा के आस-पास दुर्गा, हनुमान, लक्ष्मी और गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं को समर्पित मंदिर हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!