Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 Nov, 2025 09:40 AM

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का अत्यंत विशेष महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा से पूजा करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर धन-धान्य की वर्षा...
Margashirsha Purnima 2025: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का अत्यंत विशेष महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा से पूजा करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर धन-धान्य की वर्षा करती हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद बरसने वाला है, जिससे उनके जीवन में आर्थिक समृद्धि और खुशहाली आएगी। तो आइए जानते हैं कि कौन सी वो राशियां हैं, जिनकी मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किस्मत चमकने वाली है।
मेष राशि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। यह पूर्णिमा अचानक धन लाभ के अवसर लेकर आएगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी विशेष रूप से मेहरबान रहेंगी। आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे और आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के लिए शहर से दूर जाना पड़ सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ