इन चीजों को कभी न दें उपहार में, आपसी संबंधों व कारोबार पर पड़ेगा बुरा असर

Edited By Updated: 21 Dec, 2017 10:17 AM

never gift these things to someone

आज कल एक-दूसरे को उपहार देना तो बहुत आम बात हो गई है। किसी भी शुभ अवसर जैसे बर्थडे पार्टी, कोई फेस्टिवल या अन्य कोई अवसर पर हम एक-दूसरे को उपहार या गिफ्ट भेंट करते हैं। लेकिन हम से ज्यादारतर लोगों को इस बात की समझ नहीं होती कि हमें किसी को कैसा...

आज कल एक-दूसरे को उपहार देना तो बहुत आम बात हो गई है। किसी भी शुभ अवसर जैसे बर्थडे पार्टी, कोई फेस्टिवल या अन्य कोई अवसर पर हम एक-दूसरे को उपहार या गिफ्ट भेंट करते हैं। लेकिन हम से ज्यादारतर लोगों को इस बात की समझ नहीं होती कि हमें किसी को कैसा गिफ्ट भेंट करना चाहिए। एक-दूसरे को गलत उपहार देने के कारण लोगों के बीच तनाव पैदा होने लगता है। पर लोग इस बात को समझ नहीं पाते। फेंगशुई और वास्तु में ऐसी 5 चीजों के बारे में बताया गया है कि जिन्हें गिफ्ट देने से लोगों के आपसी संबंधों पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है, साथ ही उन्हें धन के नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।

 

उपहार से सम्बंधित वास्तु टिप्स:-


पानी से सम्बंधित चीजें या शो-पीस
अक्सर लोग पानी बहने वाले शो पीस जैसे आइटम गिफ्ट में देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसी चीज़ों को गिफ्ट के तौर पर देने से सामने वाले इंसान को पैसों की कमी या आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


 
अपने प्रोफेशन से सम्बंधित चीजें
किसी भी अवसर पर अपने प्रोफेशन से सम्बंधित चीजें बिल्कुल भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। दूकान या अपने प्रोफेशन से जुडी चीजें गिफ्ट देने पर मनुष्य को कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

 

भगवान की मूर्तियां या तस्वीर
वास्तु के अनुसार भगवन की मूर्तियों और तस्वीरों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इन्हें रखने और इनकी पूजा करने का एक विधान होता है। इसलिए इन्हें खुद ही खरीदना चाहिए।


 
नुकीली चीजें
वास्तु के अनुसार, नुकीली चीजें जैसे पेननाइफ, चाकू, कैंची, तलवार आदि किसी को भी गिफ्ट करने से गिफ्ट देने वाले और लेने वाले के लिए बेडलक बढ़ता है।


रूमाल
किसी भी अवसर पर रूमाल भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, रूमाल गिफ्ट करने से लोगों के बीच में नेगेटीविटी फैलती है और रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!