महाशिवरात्रि आज: मंदिरों ने की विशेष तैयारियां

Edited By Updated: 08 Mar, 2024 07:41 AM

new delhi

राजधानी के मंदिरों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। शिवरात्रि को धूमधाम से मनाने को लेकर मंदिरों हर तरह से तैयार किया जा रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): राजधानी के मंदिरों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। शिवरात्रि को धूमधाम से मनाने को लेकर मंदिरों हर तरह से तैयार किया जा रहा है। आज यानी शुक्रवार को शिवरात्रि मनाई जाएगी। जिसको चलते मंदिरों को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। लाइट की रोशनी से परिसर जगमग किए जाएंगे। भगवान शिव का विशेष श्रृंगार करेंगे। शिव बारात निकाली जाएगी। चार अलग-अलग पहर में पूजा होगी। दिनभर मंदिर में भंडारा चलेगा। 

भीड़ को संभालने के लिए वालंटियर तैनात रहेंगे। भजन-कीर्तन होगा। सुबह चार बजे मंदिर कपाट खोल दिए जाएंगे। प्रीत विहार स्थित शिव मंदिर (गुफा वाला) के प्रधान सुरेंद्र दीवान ने बताया कि मंदिर में लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जलाभिषेक के लिए 111 शिवलिंग स्थापित है। 

श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंग पर भी जलाभिषेक कर सकेंगे। दिल्ली का यह एक अकेला मंदिर है जहां पर सभी ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए जा सकते हैं। रात दस बजे से लेकर सुबह चार बजे तक अलग अलग पहर में भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना होगी। छतरपुर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर को सजाने का कार्य जारी है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान सोने हीरे के जेवर पहनेंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर में ही जलाभिषेक के लिए जल, दूध सहित दूसरी सभी पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!