Sawan Numerology 2025: सावन का महीना इन मूलांक वालों के लिए लेकर आया है खुशियों का तोफ़ा

Edited By Updated: 11 Jul, 2025 04:00 AM

sawan numerology 2025

Sawan Numerology 2025: सावन मास का आगमन हर साल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है, साथ ही यह समय ऊर्जा, नवजीवन और सकारात्मक बदलावों का प्रतीक भी है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan Numerology 2025: सावन मास का आगमन हर साल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है, साथ ही यह समय ऊर्जा, नवजीवन और सकारात्मक बदलावों का प्रतीक भी है। 2025 में सावन का महीना मूलांक के अनुसार खुशियों और सौभाग्य का संदेश लेकर आया है। आइए जानते हैं कि इस बार सावन मास में किन मूलांक वालों की किस्मत चमकेगी और उन्हें किन-किन क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मूलांक 1 के लिए सावन 2025
मूलांक 1 वालों के लिए सावन का महीना अत्यंत शुभ रहेगा। इस समय आपके जीवन में नई ऊर्जा आएगी जिससे आप अपने कार्यों में और अधिक सक्रिय और सफल होंगे। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे, नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, निवेश और नए सौदे फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सावन के दौरान किए गए धार्मिक कार्य आपकी मनोकामनाओं को पूरा करेंगे और मानसिक शांति देंगे।

PunjabKesari   Sawan Numerology 2025

मूलांक 3 के लिए सावन 2025
मूलांक 3 वालों के लिए सावन का महीना उत्साह और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगाइस दौरान आपकी सोच में नयी दिशा आएगी और आप अपने विचारों को क्रियान्वित करने में सक्षम होंगे। नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और खर्चों में भी कमी आएगी। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे और आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। सावन मास आपके लिए आध्यात्मिक विकास का भी समय है, ध्यान और पूजा से लाभ होगा।

मूलांक 6 के लिए सावन 2025
मूलांक 6 वालों के लिए सावन 2025 सौभाग्य और सफलता का समय लेकर आया है। इस अवधि में आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घर-परिवार के मामले सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र में भी स्थितियां अनुकूल रहेंगी, प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। सावन मास में धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेकर आप अपने मन को शांति दे सकते हैं।

PunjabKesari   Sawan Numerology 2025

मूलांक 8 के लिए सावन 2025
मूलांक 8 के लिए सावन का महीना सफलता, धन और शक्ति का प्रतीक होगा। इस समय आप अपनी मेहनत का फल प्राप्त करेंगे। कामकाज में तेजी आएगी, और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश के लिहाज से यह समय लाभकारी है। साथ ही, सामाजिक और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। सावन के दौरान सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक साधना आपको मानसिक शांति और ऊर्जा प्रदान करेगी। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

PunjabKesari   Sawan Numerology 2025


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!