Shardiya Navratri 2025: इस नवरात्रि करें अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा की पूजा, चमकेगा भाग्य

Edited By Updated: 23 Sep, 2025 06:53 AM

shardiya navratri 2025

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का संबंध देवी दुर्गा के किसी न किसी रूप से होता है। यदि आप अपनी राशि के...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का संबंध देवी दुर्गा के किसी न किसी रूप से होता है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार देवी के विशेष रूप की पूजा करें, तो माता रानी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। आइए जानते हैं, शारदीय नवरात्रि 2025 में आपको अपनी राशि के अनुसार देवी के किस रूप की पूजा करनी चाहिए और क्या उपाय अपनाने चाहिए।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2025

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। मां शैलपुत्री साहस और धैर्य की प्रतीक हैं।

उपाय: मां को लाल फूल और गुड़हल का फूल चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान और तपस्या की देवी हैं।

उपाय: मां को सफेद फूल और मिश्री का भोग लगाएं। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए। मां चंद्रघंटा शांति और सौम्यता प्रदान करती हैं।

उपाय: मां को कमल का फूल और खीर का भोग लगाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा करनी चाहिए। मां कूष्मांडा रोगों को दूर करती हैं और आरोग्य प्रदान करती हैं।

उपाय: मां को पीले फूल और हलवा का भोग लगाएं। देवी कवच का पाठ करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। मां स्कंदमाता संतान सुख और जीवन में स्थिरता प्रदान करती हैं।

उपाय: मां को लाल फूल और केला का भोग लगाएं। स्कंदमाता के मंत्रों का जाप करें।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2025

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए। मां कात्यायनी विवाह संबंधी समस्याओं को दूर करती हैं।

उपाय: मां को पीले फूल और शहद का भोग लगाएं। मां के मंत्रों का जाप करें।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। मां कालरात्रि भय और नकारात्मकता को दूर करती हैं।

उपाय: मां को रात रानी का फूल और गुड़ का भोग लगाएं। 'ॐ क्रीं कालिका नमः' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा करनी चाहिए। मां महागौरी विवाह और प्रेम संबंधों में सफलता प्रदान करती हैं।

उपाय: मां को सफेद फूल और नारियल का भोग लगाएं। महागौरी के मंत्रों का जाप करें।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए। मां सिद्धिदात्री सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

उपाय: मां को कमल का फूल और तिल का भोग लगाएं।  ॐ सिद्धिदात्र्यै नमः   मंत्र का जाप करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए।

उपाय: मां को नीले फूल और गुड़ का भोग लगाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए।

उपाय: मां को सफेद फूल और खीर का भोग लगाएं। 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का जाप करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों
को नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए।

उपाय: मां को कमल का फूल और खीर का भोग लगाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2025

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!