श्री कटासराज धाम (पाकिस्तान) की यात्रा करके श्रद्धालुओं का जत्था स्वदेश लौटा

Edited By Updated: 03 Mar, 2025 09:03 AM

shree katasraj dham

जालंधर (धवन): पाकिस्तान स्थित हिंदुओं के प्राचीन महाभारत कालीन ऐतिहासिक तीर्थस्थल श्री कटासराज धाम की तीर्थयात्रा करके हिन्दुओं का जत्था स्वदेश वापस लौट आया है।

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (धवन): पाकिस्तान स्थित हिंदुओं के प्राचीन महाभारत कालीन ऐतिहासिक तीर्थस्थल श्री कटासराज धाम की तीर्थयात्रा करके हिन्दुओं का जत्था स्वदेश वापस लौट आया है। इस तीर्थ यात्रा दल के संयोजक और राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय सनातन धर्म सभा उत्तरी भारत शिव प्रताप बजाज ने बताया कि तीर्थ यात्रा 1 सुखद वातावरण में सम्पन्न हुई। इस यात्रा के लिए 175 हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गया था था। 

उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रा में देश के बाहरी राज्यों से तीर्थ यात्री एकत्रित हुए थे और उन्होंने श्री कटासराज धाम में जाकर महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा-आराधना की। बजाज ने बताया कि पाकिस्तान हाई कमीशन ने यात्रा से केवल 2 दिन पहले ही वीजे लगने की सूचना दी थी। यह कार्य पहले सम्पन्न होना चाहिए था क्योंकि तीर्थ यात्रियों ने अलग-अलग राज्यों से आना होता है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को इस बात के लिए मुश्किल आई कि वे रेलगाड़ी के लिए अपना समय पर आरक्षण नहीं करवा सके जिस कारण कुछ यात्री जा नहीं पाए। यात्रा दल के मुख्य पदाधिकारियों में त्रिलोक चंद जगाधरी और प्रेमनाथ नारंग लुधियाना भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के वक्फ बोर्ड की ओर से इस बार यात्रियों के लिए खाने-पीने और रहने का अच्छा प्रबंध किया गया था। वहां पहुंचने पर अतिरिक्त सचिव श्राइन सैफ उल्लाह खौकहार, डिप्टी सैक्रेटरी जनरल उमर जावेद आवान तथा अन्य ने 30 यात्रियों को स्वागत किया। हिन्दू तीर्थ यात्रियों ने श्री कटासराज धाम में पवित्र सरोवर में भी स्नान किया और बाद में वह लाहौर स्थित महाराज लव की समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए भी गए। वक्त बोर्ड के अधिकारियों ने तीर्थ यात्रियों को सिरोपे भेंट किए।

तीर्थ यात्रियों ने लाहौर स्थित प्राचीन शाही किले में भगवान रामचंद्र जी के पुत्र महाराज लव की समाधि पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। 1 मार्च को श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी श्रद्धालु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सहयोग देने वालों में करमवीर सिंह यमुनानगर, अशोक गुप्ता वाराणसी, आकाश कुमार सहारनपुर, शंकर सिंह हैदराबाद तथा सुखदेव सिंह भी शामिल थे जिन्होंने कहा कि श्री कटासराज की यात्रा के लिए पाकिस्तान एम्बैंसी को अधिक से अधिक तीर्थ यात्रियों को वीजा देने चाहिएं। उन्होंने भी कहा कि यात्रा आरंभ होने से एक सप्ताह पहले वीजे रिलीज कर दिए जाने चाहिए।­

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!