Sree Padmanabhaswamy Temple: पद्मनाभस्वामी मंदिर में 270 वर्षों के बाद महाकुंभाभिषेकम का किया जाएगा आयोजन

Edited By Updated: 02 Jun, 2025 07:16 AM

sree padmanabhaswamy temple

केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में 270 साल बाद आठ जून को दुर्लभ ‘महाकुंभाभिषेकम’ अनुष्ठान किया जाएगा। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। इस प्राचीन मंदिर में लंबे समय से लंबित जीर्णोद्धार कार्य के हाल ही में पूरा होने के बाद अगले सप्ताह...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

तिरुवनंतपुरम (एजैंसी): केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में 270 साल बाद आठ जून को दुर्लभ ‘महाकुंभाभिषेकम’ अनुष्ठान किया जाएगा। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। इस प्राचीन मंदिर में लंबे समय से लंबित जीर्णोद्धार कार्य के हाल ही में पूरा होने के बाद अगले सप्ताह ‘महाकुंभाभिषेकम’ होगा। मंदिर के पदाधिकारियों के अनुसार, इस अनुष्ठान का उद्देश्य आध्यात्मिक ऊर्जा को प्रबल बनाना है। 

मंदिर प्रबंधक बी. श्रीकुमार ने यहां बताया कि सदियों पुराने इस मंदिर में 270 साल से अधिक समय के बाद इस तरह का व्यापक जीर्णोद्धार और उससे जुड़े अनुष्ठान हो रहे हैं और अगले कई दशकों में ऐसा दोबारा होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में ‘महाकुंभाभिषेकम’ अनुष्ठान आठ जून को होगा। इस दौरान विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे।

 उन्होंने बताया, ‘उच्चतम न्यायालय द्वारा 2017 में नियुक्त विशेषज्ञ समिति के निर्देशानुसार नवीनीकरण का काम किया गया है। हालांकि काम जल्द ही शुरू हो गया था, लेकिन कोविड-19 की स्थिति के कारण यह आगे नहीं बढ़ सका।’


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!