Sri Harmandir Sahib: आज गुरु नगरी पहुंचेंगे राहुल गांधी, श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे नतमस्तक

Edited By Updated: 02 Oct, 2023 08:07 AM

sri harmandir sahib

आज इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूर्व प्रधान व सांसद राहुल गांधी गुरु नगरी पहुंच कर श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे। जानकारी के अनुसार राहुल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अमृतसर (सर्बजीत): आज इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूर्व प्रधान व सांसद राहुल गांधी गुरु नगरी पहुंच कर श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सोमवार सुबह 10 बजे के करीब श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे जहां कांग्रेसी नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राहुल गांधी श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरुघर के दर्शन करेंगे और लंगर हाल में सेवा भी करेंगे।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने निजी दौरे के दौरान अमृतसर आ रहे हैं इसलिए उन्होंने पूरी कांग्रेस टीम को यहां आने के लिए मना किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी द्वारा अमृतसर आने का प्रोग्राम इसलिए तय हुआ है, क्योंकि विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस व ‘आप’ नेताओं के बीच तकरार चल रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!